आईआईटी बॉम्बे में फिल्म मेकिंग कोर्स
आईआईटी बॉम्बे भी कोर्स में विविधता लाने के लिए फिल्म मेकिंग, फाइन आर्ट्स और इकोनॉमिक्स का कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इकोनॉमिक्स का बैचलर कोर्स इस वर्ष शुरू किया जा सकता है। वहीं फिल्म मेकिंग और फाइन आर्ट्स के मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे। संस्थान ने अगले चार वर्षों में विभिन्न स्ट्रीम के कोर्स शुरू कर खुद को बतौर यूनिवर्सिटी स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसके पीछे संस्थान को आर्थिक रूप से सक्षमक रने का उद्देश्य है ताकि रिसर्च को प्रमोट किया जा सके। संस्थान द्वारा मैथ्स, अर्थ सांइस, बायोलॉजी, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज और सोशल सांइसेस के कोर्स भी डिजाइन किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्थान द्वारा टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर पॉलिसी स्टडीज का पीएचडी कोर्स भी शुरू किया जा सकता है।