विभिन्न संस्थानों में है एचएसएस डिपार्टमेंट
देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में पहले से ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेस (एचएसएस) डिपार्टमेंट हैं। इन डिपार्टमेंट में इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, फिलोसॉफी, लिटरेचर, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, डेवलपमेंट स्टडीज़ आदि कोर्स कराए जाते हैं। इन कोर्सेस में प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है।
- आईआईटी, कानपुर और खड़गपुर में इकोनॉमिक्स का 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएसएसी कोर्स कराया जाता है।
- आईआईटी बॉम्बे में डेवलपमेंट स्टडीज प्रोग्राम कराया जाता है।
- आईआईटी मद्रास में डेवलपमेंट स्टडीज और इंग्लिश स्टडीज का 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमए प्रोग्राम संचालित किया जाता है।
- आईआईटी गुवाहाटी में डेवलपमेंट स्टडीज का दो वर्षीय एमए प्रोग्राम कराया जाता है।
- आईआईटी खड़गपुर में ह्यूमल रिसोर्स मैनेजमेंट का दो वर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स संचालित होता है।
- आईआईटी गांधीनगर में सोसायटी एंड कल्चर और कॉग्निटिव सांइस का दो वर्षीय एमए प्रोग्राम कराया जाता है।