गद्यांश : निर्देश : दिए गए गद्यांश को ध्यान से पढिए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नो के यथोचित उत्तर दीजिए ?
भारतेन्दु युग मात्र साहित्यिक युग ही नहीं, अपितु स्वतन्त्रता एवं राष्ट्रीय जागरण का युग बोध कराने वाला युगदृष्ट्रा का युग था। महात्मा गाँधी के लिए यही प्रेरक युग कहा जाना पत्रकारिता का शाश्वत सत्य होगा।
स्वतन्त्रता आन्दोलन के लिए राजनेताओं को जितना संघर्ष करना पड़ा, उससे तनिक भी कम संघर्ष पत्रों और पत्रकारों को नहीं करना पड़ा। बुद्धिजीवियों, ऋषियों की मौन साधना, तपस्या और त्याग इतिहास की धरोहर हैं, जिसे मात्र साहित्य तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि स्वतन्त्रता की बलिवेदी पर आहूति करने वालों को श्रृंखलाबद्ध समूह के रूप मे भी माना जाना चाहिए।
तकनीकी रूप में प्रारम्भिक पत्रकार स्वयं रिपोर्टर, लिपिक, प्रूफरीडर, पैकर, प्रिण्टर, सम्पादक एवं वितरक भी थे। क्रूरता, अन्याय, क्षोभ, विरोध, क्लेश एवं गतिरोध उनकी दिनचर्या थी, फिर भी वे अटल थे, अडिग थे, क्योंकि उनके समक्ष एक लक्ष्य था। वे देशभक्त थे। देशभक्ति के समक्ष सभी अवरोधों, प्रतिरोधों एवं बाधक विचारों का खण्डन उनका उद्देश्य था।
प्रारम्भिक पत्रकारों ने अपने कार्य को सम्पन्न करने के लिए स्वयं बहुआयामी भूमिकाएँ निर्वाह कीं। यह प्रेरणा उन्हें कहाँ से मिली ?