📚 Exam by Category
▾
Objective Questions

Latest PGT Bhugol (Geography) Hindi Exam Question (Objective Questions), MCQ in Hindi

Subjects : Geography

Question Bank PGT Bhugol (Geography) Exam - Hindi
Back to Exam

Geography

प्रश्न 1Single Answer
अपरदन का सामान्य चक्र किससे सम्बन्धित है ?
  1. A
    सागरीय अपरदन
  2. B
    पवन अपरदन
  3. C
    नदीय अपरदन
  4. D
    हिम नदीय अपरदन
प्रश्न 2Single Answer
वेगनर के अनुसार , महाद्वीपीय विस्थापन के लिए निम्नांकित में से कौन-सा बल /शक्ति उत्तरदायी है ?
  1. A
    ज्वारीय बल
  2. B
    संवहन धाराएं
  3. C
    तनाव बल
  4. D
    दबाव बल
प्रश्न 3Single Answer
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटो की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची-I                 सूची-II
A केटिल        1. सर्क पर निवास करने वाला लघु पर्वत-सरोवर
B टार्न           2. निम्न विसर्पी हिमानी-जलोढ कटक
C एस्कर       3. हिम-गोलाश्म मृत्तिका की अंडाकार या दीर्घवृत्ताकार पहाडी
D ड्रमलिन     4. प्रायःहिमोढ पट्टी के साथ-साथ स्थित गहन गर्त
कूट :
  1. A
    A B C D
    4 3 2 1
  2. B
    2 4 1 3
  3. C
    4 1 2 3
  4. D
    3 4 2 1
प्रश्न 4Single Answer
विश्व की स्थलाकृति का अधिकांश भाग निम्नलिखित युग का है
  1. A
    कैम्ब्रियन -पूर्व महाकल्प
  2. B
    पुराजीवी महाकल्प
  3. C
    मध्यजीवी महाकल्प
  4. D
    नवजीव महाकल्प
प्रश्न 5Single Answer
सूची-I के सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटो की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I              सूची-II
(नदी)         (सहायक नदियां)
A  कृष्णा         1.चम्बल
B  ब्रहा्रपुत्र      2. इन्द्रावती
C  गोदावरी     3. तिस्ता
D  यमुना        4. भीमा
कूट :
  1. A
    A B C D
    4 3 2 1
  2. B
    3 4 1 2
  3. C
    4 3 1 2
  4. D
    3 4 2 1
प्रश्न 6Single Answer
क्षोभमण्डल में वायु में गति ( संचलन) निम्नलिखित के द्वारा होती है?
  1. A
    सौर पवन
  2. B
    संवहन धारा
  3. C
    गुरूत्वाकर्षण बल
  4. D
    वायु-दाब
प्रश्न 7Single Answer
वायु -दाब के माप की इकाई है ?
  1. A
    डिग्री
  2. B
    समदाब रेखा
  3. C
    मीटर प्रति सेकण्ड
  4. D
    हेक्टा- पास्कल
प्रश्न 8Single Answer
सूची-I को सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटो से सही उत्तर चुनिए
सूची-I               सूची-II
A  फेरल सेल     1. निर्वात प्रदेश
B  हेडली सेल    2. पूर्वी पवन
C  पोलर सेल    3. पश्चिमी पवन
D  अंतः उष्णकटिबंधीय  4. व्यापारिक वायु
अभिसरण क्षेत्र
कूट
  1. A
    A B C D
    3 2 1 4
  2. B
    1 4 3 2
  3. C
    3 4 2 1
  4. D
    2 3 4 1
प्रश्न 9Single Answer
ऊर्जा स्थानान्तरण की निम्नलिखित में से कौन-सी क्रियाविधि नही है ?
  1. A
    चालन
  2. B
    अभिवहन
  3. C
    विकिरण
  4. D
    अपक्षरण
प्रश्न 10Single Answer
नीचे दे कथन दिए गए है एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है
अभिकथन (A) : स्थिर वायु ऊर्ध्वाकार संचलन ( गति ) को रोकती है और  अस्थिर वायु अपने स्वंय के उत्प्लावन के कारण अपने आप ही ऊपर चढती है।
कारण (R) : जब स्थिर वायु पर उपर उठाने के लिए जोर पडता है, तो जो बादल बनते है वे व्यापक होते है और उनकी ऊर्ध्वाधर मोटाई कम होती है।
उपर्युक्त दो कथनों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है ?
  1. A
    A सही है, परन्तु R गलत है।
  2. B
    A गलत है, परन्तु R सही है।
  3. C
    A और R दोनोंं सही है।
  4. D
    A और R दोनो गलत है।
प्रश्न 11Single Answer
 चिली तथा पीरू के तट के सहारे चलने वाली शीत धारा का नाम है
  1. A
    अगुलहास
  2. B
    एल-नीनों
  3. C
    हम्बोल्ट
  4. D
    कैनारी
प्रश्न 12Single Answer
उच्च ज्वार तथा निम्न ज्वार के बीच जल स्तर में औसत अन्तर को कहा जाता है ?
  1. A
    ज्वारीय वेधन
  2. B
    ज्वारीय अवधि
  3. C
    ज्वारीय रेन्ज
  4. D
    ज्वारीय लहर
प्रश्न 13Single Answer
पौधों एवं पशुओं का ग्राम्यन किस युग में प्रारम्भ हुआ ?
  1. A
    पुरापाषाण काल
  2. B
    मध्यपाषाण काल
  3. C
    नवपाषाण काल
  4. D
    पुरापाषाण -पूर्व काल
प्रश्न 14Single Answer
निम्नलिखित मे से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नही है
  1. A
    स्वपोषी   : अजैव स्त्रोतों से उर्जा लेते है और उसे उर्जा सम्पन्न जैव मिश्रण में जमा देते है।
  2. B
    विषमपोषी  : जीवित जीवों से अपनी उर्जा प्राप्त करते है।
  3. C
    शाकाहारी : वो जीव जो पौधें तथा पशुओं को भोग करते है।
  4. D
    मृत पक्षी   :  मृत जीवों से अपनी उर्जा प्राप्त करते है।
प्रश्न 15Single Answer
समुद्री टीला जिसका सपाट शिखर है किस नाम से जाना जाता है ?
  1. A
    शोल
  2. B
    भित्ति
  3. C
    निमग्न द्वीप (गुयाट)
  4. D
    किनारा
प्रश्न 16Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
  1. A
    पी. हैगेट : जियोग्राफी ए मॉडर्न सिनथीसिस
  2. B
    पी.ई. जेम्स :  ऑल पॉसिबल वर्ल्ड्स
  3. C
    जी. पी. मार्श :  एक्सप्लनेशन इन जिओग्राफी
  4. D
    एबलर, एड्म्स : स्पेशियल ऑर्गनाइजेशन
प्रश्न 17Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नही है ?
  1. A
    क्षेत्रीय विभेदन की अवधारणा वर्णनात्मक ( इडि-ओग्राफिक ) उपागम से सम्बन्धित है।
  2. B
    क्षेत्रीय विभेदन की अवधारणा नॉमोथेटिक ( विश्लेषणात्मक ) उपागम से सम्बन्धित है।
  3. C
    क्षेत्रीय विभेदन की अवधारणा के प्रतिपादक रिचर्ड हार्टशोर्न थे।
  4. D
    क्षेत्रीय विभेदन की अवधारणा कोरोलॉजी से सम्बन्धित है।
प्रश्न 18Single Answer
‘एक ही प्रकार का वातावरण जीवनयापन या संस्कृति के भिन्न तरीके के लोगों के लिए भिन्न अर्थ रखता है।’ यह कथन निम्नलिखित की अवधारणा से सम्बन्धित है
  1. A
    निश्चयवाद
  2. B
    रूको- और-जाओं निश्चयवाद
  3. C
    संभाव्यवाद
  4. D
    संभववाद
प्रश्न 19Single Answer
निम्नलिखित मे से किसने भूगोल में व्यवहारवादी वातावरण पर जोर दिया है ?
  1. A
    बर्टन
  2. B
    ग्रेगरी
  3. C
    कर्क
  4. D
    जॉन्सटन
प्रश्न 20Single Answer
भूगोल को मानव पारिस्थितिकी विज्ञान के रूप में किसने परिभाषित किया ?
  1. A
    शेफर
  2. B
    हार्टशॉर्न
  3. C
    रिचथोफेन
  4. D
    बैरोज
प्रश्न 21Single Answer
2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित महानगरों में से किसमें सबसे अधिक जनसंख्या दर्ज की गई है ?
  1. A
    चेन्नई
  2. B
    दिल्ली
  3. C
    कोलकाता
  4. D
    मुम्बई
प्रश्न 22Single Answer
भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य जनसांख्यिकीय संक्रमण की अवस्था से गुजर रहा है जिस दौरान निम्न प्रजनन और निम्न मृत्यु दर रहती है ?
  1. A
    आसाम
  2. B
    हरियाणा
  3. C
    पंजाब
  4. D
    तमिलनाडू
प्रश्न 23Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में ग्रामीण बहिर्प्रवास का महत्वपूर्ण कारक है ?
  1. A
    कृषि अक्षमता
  2. B
    जनसंख्या वृद्वि
  3. C
    ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सेवाओं का  अभाव 
  4. D
    बेरोजगारी
प्रश्न 24Single Answer
‘वस्तु की विस्तार सीमा’ किसका संकेत करती है ?
  1. A
    वस्तु या सेवा खरीदने के लिए लोगों के जो अधिकतम दूरी तय करनी पडती है।
  2. B
    बाजार में उपलब्ध वस्तुओं की विविधता
  3. C
    सेवा या वस्तु को व्यवहारपरक बनाने के लिए अधिकतम मांग।
  4. D
    कार्य के निर्वहन के लिए आवश्यक अधिकतम जनंसख्या ।
प्रश्न 25Single Answer
क्रिस्टॉलर के ‘केन्द्रीय स्थान सिद्वान्त ’ में ‘प्रशासनिक नियम’ क्या संकेत करता है?
  1. A
    K=3
  2. B
    K=4
  3. C
    K=7
  4. D
    K=9
प्रश्न 26Single Answer
निम्नलिखित में से कौन-सा हिमजलीय निक्षेपण भूरूप नहीं है ?
  1. A
    एस्कर ( हिमनद मृद कटक )
  2. B
    ड्रमलिन
  3. C
    केम
  4. D
    हार्न
प्रश्न 27Single Answer
अत्यन्त नूतन हिम युग के हिमनदीय काले के निम्नलिखित व्यवस्थाओं में से किसका सही कालानुक्रमिक क्रम है ?
  1. A
    वुर्म-मिन्डेल-गुंज-रिस
  2. B
    रिस-मिन्डेल-वुर्म-गुंज
  3. C
    मिन्डेल-वुर्म-गुंज- रिस
  4. D
    गुंज-मिन्डेल-रिस-वुर्म
प्रश्न 28Single Answer
भू-अभिनति को चारों ओर से घेरने वाले दृढं भूखण्ड को कोबर द्वारा क्या नाम दिया गया है ?
  1. A
    ओरोजेन
  2. B
    क्रेटोजन
  3. C
    प्राइमारम्फ
  4. D
    अंतः पर्वतीय भूंखण्ड ( स्विशेनगिबर्गे )
प्रश्न 29Single Answer
नीचे दो कथन दिये गये है एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है। नीचे दिये कूटो से सही उत्तर का चयन करे :
अभिकथन (A) : हवाई द्वीपों पर ज्वालामुखी उद्गार निस्सरण ( अपेक्षाकृत शान्त ) प्रकार के है।
कारण (R) : कम सान्द्र (श्यान) लावा का उद्गार शान्त होता है।
कूट : 
  1. A
    A और R दोनो सत्य है और R, A की सही व्याख्या है।
  2. B
    A और R दोनो सत्य है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C
    A सत्य है, परन्तु R असत्य है।
  4. D
    R सत्य है, परन्तु A असत्य है।
प्रश्न 30Single Answer
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करे और नीचे दिए गए कूटो से सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची -I             सूची -II
( नदी)             (डेल्टा का प्रकार )
A  मिसीसिपी   I  चापाकार डेल्टा
B  गंगा          II  पक्षी पंजा डेल्टा
C  नर्मदा       III परित्यक्त
D  पीली (नदी) का पुराना मार्ग IV  परित्यक्त 
कूट
  1. A
    (a) (b) (c) (d)
    (i) (ii) (iv) (iii)
  2. B
    (ii) (i) (iii) (iv)
  3. C
    (ii) (i) (iv) (iii)
  4. D
    (iv) (ii) (i) (iii)
प्रश्न 31Single Answer
टैगा वनों के बारे में निम्नलिखित में से क्या सत्य नहीं है ?
  1. A
    वन आच्छादन पर श्कुवृक्ष वृक्षों की प्रमुखता है।
  2. B
    वन तल काफी साफ होते है।
  3. C
    वृक्षो की वृद्वि बहुत तेज होती है।
  4. D
    वृक्षां का व्यास बहुधा 2 से.मी.और 60 से.मी. के बीच रहता है।
प्रश्न 32Single Answer
सतही महासागरीय धाराएं अपनी उर्जा कहां से प्राप्त करती है ?
  1. A
    लवणता से 
  2. B
    विवर्तन से 
  3. C
    पवन से 
  4. D
    सुनामी से 
प्रश्न 33Single Answer
विशेष रूप से अमावस्या और पूर्णमासी के समय के आस-पास होने वाले उच्च और निम्न ज्वार क्या कहलाते है ?
  1. A
    वृहत ज्वार
  2. B
    लघुतम ज्वार
  3. C
    महा ज्वार
  4. D
    अवपाती ज्वार
प्रश्न 34Single Answer
नीचे दो कथन दिये गये है एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है। नीचे दिये गये कूटो से सही उत्तर का चयन करे 
अभिकथन(A) : उत्तर ध्रुवीय पारिस्थितिकीय व्यवस्था में, यदि लाइकेन ;काई द्ध उत्पादन या तो क्षीण हो जाते है या नष्ट हो जाते है, तो पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है, क्योंकि तृणभक्षी और मांसभक्षी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाइकेन पर निर्भर करते है।
कारण (R) : उत्तर धु्रवीय पारिस्थितिकीय व्यवस्था की बहुत जटित पोषण संरचना होती है।
कूट : 
  1. A
    A और R दोने सत्य है, और R, A की सही व्याख्या है।
  2. B
    A और R दोनो सत्य है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C
    A सत्य है, परन्तु R असत्य है।
  4. D
    R सत्य है,परन्तु A असत्य है।
प्रश्न 35Single Answer
वृष्टिमय उष्णकटिबन्धों के मूल पशु जीवन के बारे में निम्नलिखित में से क्या सत्य नही है ?
  1. A
    विविध तथा प्रचुर मात्रा में कीट
  2. B
    वृक्षीय जीव -जन्तुओं की अल्पता
  3. C
    अल्प चराई वाले और मांसाहारी पशुओं की अल्पता 
  4. D
    प्रचुर जलचर जीवन
प्रश्न 36Single Answer
कौन-सी वायुमंडलीय गैस सूर्य प्रकाश (ध्रुप ) मे अधिकतम पराबैंगनी विकिरण फिल्टर करती (छानती ) है ?
  1. A
    आर्गन
  2. B
    कार्बन डाई-ऑक्साइड
  3. C
    ओजोन
  4. D
    हीलियम
प्रश्न 37Single Answer
निम्नलिखित में से कौन उत्तरी गोलार्ध प्रति चक्रवात मे धरातलीय वायु संचरण का अच्छा वर्णन करता है ?
  1. A
    अपसारी-दक्षिणावर्त
  2. B
    अभिसारी - प्रति दक्षिणावर्त
  3. C
    स्थिर
  4. D
    आन्तरिक दक्षिणावर्त
प्रश्न 38Single Answer
किस प्रकार के वाताग्र की अतिप्रवण ढाल होती है ?
  1. A
    उष्ण वाताग्र
  2. B
    शीतल वाताग्र
  3. C
    स्थिर वाताग्र
  4. D
    संरोधित वाताग्र
प्रश्न 39Single Answer
किस प्रकार के वाताग्र की अतिप्रवण ढाल होती है ?
  1. A
    वाष्पीकरण  :  द्रव्य को गैस में बदलने की क्रिया 
  2. B
    संघनन   :  गैस से द्रव्य में बदलने की अवस्था
  3. C
    तत्व   : ऐसा पदार्थ जो साधारण रासायनिक या भौतिक साधानों के द्वारा सरल पदार्थो मेंवियोजित नहीं किए जा सकते है।
  4. D
    चालन  : विविक्त पदार्थ के छोटे टुकडे जो सतह का कार्य करते है जिन पर जल कण संघनित होते है।
प्रश्न 40Single Answer
निम्नलिखित मे से किसने विश्व के जलवायु-वर्गीकरण के आधार के रूप में वर्षण प्रभाविता और तापीय क्षमता का उपयोग किया है ?
  1. A
    ट्रिवार्था
  2. B
    थोर्नथ्वेट
  3. C
    कोपेन
  4. D
    केण्डू
प्रश्न 41Single Answer
निम्नलिखित मे से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
  1. A
    स्ट्राबो : ज्यॉग्राफी नामक 17 खंडो की कृति प्रकाशित की।
  2. B
    टॉलमी : अलमाजेस्ट या ज्यॉग्राफिक सिनटेक्सिस नामक प्रसिद्व कृति प्रकाशित की।
  3. C
    हिपारचीज : लंबकोणीय तथा त्रिविम प्रक्षेप डिजाइन किये।
  4. D
    हिकैटियस : अक्षांशों और देक्षाशों का निर्धारण करने के लिए एस्ट्रोलेब नामक उपकरण का आविष्कार किया।
प्रश्न 42Single Answer
निम्नलिखित मे से किस भूगोलवेता ने सामान्य बनाम विशेष भूगोल के द्विभाजन की नींव रखी ?
  1. A
    बर्नहार्ड वरेनियस
  2. B
    इम्मैन्यूलकांट
  3. C
    पीटर एपियन
  4. D
    सीबेस्टीयन मुंस्टर
प्रश्न 43Single Answer
टीलियोलोजी ( उद्देश्यवाद ) की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है ?
  1. A
    अलेक्सैंडर वॉन हम्बोल्ट ने 
  2. B
    कार्ल रिट्टर ने 
  3. C
    ऑस्कर पैशल ने 
  4. D
    विडाल डि ला ब्लाशा ने
प्रश्न 44Single Answer
निम्नलिखित भूगोलवेताओं में से किसने जलवायु निश्चयतावाद पर विशेष रूप से बल दिया है ?
  1. A
    ग्रिफिथ टेलर
  2. B
    फ्रेडरिक रैटजल
  3. C
    एल्सवर्थ हंटिंगटन
  4. D
    एलेन चर्चिल सेंपल
प्रश्न 45Single Answer
क्षेत्रीय विभेदन की अवधारणा को निम्नलिखित भी कहा जाता है ?
  1. A
    अपवादवाद
  2. B
    क्षेत्रीय अध्ययन
  3. C
    क्रमबद्व भूगोल
  4. D
    प्रादेशिकतावाद
प्रश्न 46Single Answer
ग्रीक भूगोल के विकास में योगदान कर्ताओं का सही अनुक्रम कौन-सा है ?
  1. A
    अनेक्सीमैडर, हिरोडेटस, हिप्परकस ,इराटोस्थीनस
  2. B
    हिरोडोटस, इराटोस्थीनस, हिप्परकस, अनेक्सीमैंडर
  3. C
    अनेक्सीमैंडर , इराटोस्थीनस,हिरोडोटस, हिप्परकस
  4. D
    अनेक्सीमैंडर, हिरोडोटस, इराटोस्थीनस, हिप्परकस
प्रश्न 47Single Answer
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करे तथा नीचे दिए गए कूटो से सही उत्तर का चयन करे
सूची-I                       सूची-II
(विद्वान)            (विशेषज्ञता का क्षेत्र )
A  ब्रायन बैरी        I क्षेत्रीय भूगोल
B  कार्ल सॉर        II आमूल परिवर्तनवादी भूगोल
C  डोर्रीन मासे     III सामाजिक भूगोल
D  ओ.एच.के.स्पेट   IV नगरीय भूगोल
कूट
  1. A
    a b c d
    iv iii ii i
  2. B
    i ii iv iii
  3. C
    iii iv i ii
  4. D
    ii i iii iv
प्रश्न 48Single Answer
निम्नलिखित युग्मों मे से कौन-सा सही सुमेलित नही है ?
प्रस्तावक नगरीय संरचना से सम्बन्धित सिद्वांत
  1. A
    होमर हॉयट क्षेत्र सिद्वांत
  2. B
    सिनक्लेयर संकेन्द्री सिद्वांत
  3. C
    क्रिस्टॉलर केन्द्र स्थल सिद्वांत
  4. D
    हैरिस एंव उल्लमैन बहु केन्द्रक सिद्वांत
प्रश्न 49Single Answer
नीचे दे कथन दिये गये है एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) का नाम दिया गया है। नीचे दिये कूटो से सही उत्तर का चयन करे 
अभिकथन (A) : क्रोड-उपान्त मॉडल में ,क्रोड क्षेत्र का प्रभुत्व रहता हैजबकि उपान्त निर्भर रहता है।
कारण (R) : यह निर्भरता क्रोड और उपान्त के बीच मुख्यत : उत्पादन तथा विनिमय के सम्बन्धों के जरिये सरंचित होती है।
कूट 
  1. A
    A और R दोने सत्य है और R, A की सही व्याख्या है।
  2. B
    A और R दोने सत्य है परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C
    A सत्य है, परन्तु R असत्य है।
  4. D
    A असत्य है, परन्तु R सत्य है।
प्रश्न 50Single Answer
नगरीयकरण की त्वरण अवस्था में नगरीय जनसंख्या 
  1. A
    राज्य की  कुल जनसंख्या का 70% से ज्यादा होती है।
  2. B
    25% से 70 % होती है।
  3. C
    10% से 25% होती है।
  4. D
    10% से कम होती है।
Important Questions Package

PGT Bhugol (Geography) Hindi Exam Online Question Bank Package

Buy PGT Bhugol (Geography) Hindi Important Questions, MCQ, question answer in Hindi & English. It will help you to score high marks in PGT Bhugol (Geography) Hindi question bank 2026 in Online, PDF & Print study material.

+ Free Monthly Current Affairs, GK & more PDF Download
Sr.Package NameAmount
1.PGT Bhugol (Geography) Exam Question Bank Book - Hindi
Description : 1000 Question with Answer (Printed Material)
₹450 [₹800]
2.PGT Bhugol (Geography) Exam - Hindi
Description : 1000 Question With Answer
₹101 [₹500]
3.PGT Bhugol (Geography) Exam - Hindi
Description : 2000 Question With Answer
₹151 [₹500]
View More Questions
Back to Exam