गद्यांश : हम रोज शांति निकेतन स्कूल की दिनचर्या सरस्वती वंदना के साथ शुरू होती है। जब स्कूल में चित्रकारी की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, तो सबसे ज्यादा हिन्दू देवी देवताओं के ही चित्र बनाए जाते हैं। कई छात्रों का पसंदीदा विषय संस्कृत है, तो इसमें विशेष बात क्या है? कोई विशेष बात नहीं है, सिवा इसके कि हिन्दुओं द्वारा चलाए जा रहे इस स्कूल के कोई 1200 विद्यार्थी मुस्लमान हैं।
जब 1983 में रणछोड़भाई किरी ने गुजरात में अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल जुहापुरा इलाके में शांति निकेतन शुरू किया था तब उसमें केवल 20 फीसदी छात्र ही मुस्लमान थे। लेकिन जुहापुरा और करीब के जीवराजपार्क-वेजलपुर के हिन्दुओं के बीच दंगे होने के बाद वहॉं से हिन्दुओं का पलायन शुरू हो गया। आज स्कूल के सारे छात्र मुस्लमान हैं और यह धार्मिक सौहार्द की अनूठी मिसाल बन गया है। सन् 2002 के दंगों में कुछ नाराज मुस्लमान इसे बंद कराना चाहते थे, लेकिन छात्रों के अभिभावक उनके खिलाफ दीवार बनकर खड़े हो गए। शांति निकेतन के प्रधानाचार्य कहते हैं, ‘हमने स्थानीय मुस्लमानों के प्यार और स्नेह के चलते स्कूल को कभी भी इस इलाके से बाहर ले जाने के बारे में नहीं सोचा। हकीकत तो यह है कि वे शिक्षा के उस स्तर को सराहते हैं जो हमने तय किया है।’ इस स्कूल की छवि इतनी अच्छी है कि साम्प्रदायिक दंगों में अभियुक्त कुछ स्थानीय दबंग मुस्लमान भी दंगों के दौरान उसे बचाने में जुटे हुए थे।
शांति निकेतन के विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि स्तरीय शिक्षा के मामले में यह स्कूल इलाके में सबसे बढ़िया है। शांति निकेतन के बहुत सारे बच्चों ने स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा अर्जित की है। मजेदार बात यह है कि 40 सदस्यीय शिक्षक दल में केवल एक ही मुस्लमान है - हुसेना मंसूरी, जो संस्कृत पढ़ाती हैं। मंसूरी इस स्कूल से इस कदर संतुष्ट हैं कि उन्होंने हाल में मुस्लमानों द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल की प्रधानाचार्य बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया। हाल में स्कूल में पेंटिंग की प्रतियोगिता में बनाई गई कुछ छात्रों की पेंटिंग वाकई विभोर करने वाली है। एक ने मंदिर और मस्जिद के साथ भारत माता की तस्वीर बनाई, तो दूसरे ने एक मुस्लमान लड़के को अपनी हिंदू बहन से राखी बंधवाते हुए दिखाया। शांति निकेतन आशा की ऐसी किरण है कि दोनों समुदायों के सारे उकसावे के बावजूद हिन्दू-मुस्लमान परस्पर समान के साथ एक-दूसरे के साथ रह सकते है।
शांति निकेतन स्कूल दिन की शुरूआत कैसे करता है?