वांग जिआनलिन
डालियान वांडा ग्रुप के चेयरमैन
डालियान वांडा ग्रुप के चेयरमैन
अक्टूबर 1954 को चीन के सिचुआन प्रांत की चांग्सी काउटीं में जन्मे वांग जिआनलिन डालियान वांडा ग्रुप के चेयरमैन हैं। डालियान वांडा ग्रुप चीन का सबसे बड़ा प्राइवेट प्रोपर्टी डवलपर और दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा चेन ऑपरेटर है। ब्लूमबर्ग न्यूज की ताजा रैकिंग के मुताबिक वांग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति 38.6 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दसवें स्थान पर हैं। वह सामाजिक कार्यों के लिए काफी राशि दान देते हैं।
पीपल्स लिबरेशन आर्मी में रह चुके हैं
वांग ने 1986 में लिओनिंग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पीपल्स लिबरेशन आर्मी में भी काम किया। शुरू में उन्होंने डालियान में प्रशासक के तौर पर काम किया। 1989 में वह शीगैंग रेजीडेंशियल डवलपमेंट के जनरल मैनेजर बने। 1992 में वह डालियान वांडा ग्रुप के जनरल मैनेजर बने। 1993 में वह डालियान वांडा ग्रुप के सीईओ बने।
कंपनी में पसंद है अनुशासन
वांग कंपनी में अनुशासन के लिए मशहूर है। कंपनी के पारंपरिक ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर एम्प्लॉइज पर फाइन किया जाता है। उन्हें तिब्बती और मंगोलियन लोकगीत इतने पसंद है कि कंपनी की सालाना मीटिंग में गाते हैं। वह महंगी पेंटिंग्स खरीदते हैं। वह काम के साथ फिटनेस का भी खयाल रखते हैं।
विफलताओं से लें सफलताओं का सबक
वांग कहते हैं कि सफलता कड़ी मेहनत और विफलताओं से सबक लेने से मिलती है। अगर आप बिजनेस सिर्फ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं तो यह कभी आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। हर बिजनेस की लॉन्ग टर्म के लिए सोच होनी चाहिए। उनका मानना है कि इंसान को जीवन में महत्वाकांक्षा बनना चाहिए, पर लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी प्लानिंग भी बहुत जरूरी है।