वर्जिनिया रोमेटी 
आईबीएम की सीईओ

29 जुलाई, 1957 को जन्मी वर्जिनिया रोमेटी अमरीकन बिजनेस एग्जीक्यूटिव है। वह आईबीएम कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चेयरपर्सन है। आईबीएम के 103 साल के इतिहास में वह पहली महिला प्रमुख है। एक जनवरी 2012 को सीईओ बनने से पहले वह कंपनी की बिक्री, विपणन और रणनीति विभाग की प्रमुख के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुकी है। फॉर्च्यून मैग्जीन उन्हें बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया की सबसे ताकतवर 50 महिलाओ की सूची में लगातार 8 साल नंबर एक की पॉजीशन पर रख चुकी है।

जनरल मोटर्स में काम कर चुकी है

2014 में फोर्ब्स मैग्जीन ने रोमेटी को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 10वाँ स्थान दिया है। 2012 में उन्हे टाइम 100 में स्थान मिल चुका है। रोमेटी ने नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होने दो साल तक जनरल मोटर्स में काम किया।

इनोवेशन के लिए करती है प्रेरित

1981 में रोमेटी ने सिस्टम इंजीनियर के तौर पर आईबीएम में काम शुरू किया। बतौर सीईओ आईबीएम के चार लाख कर्मचारियों की जरूरतो को समझना आसान काम नही है। वह एम्प्लॉइज से कम्युनिकेशन बनाएं रखती है। वह एम्प्लॉइज को इनोवेशन और डेडिकेशन के लिए लगातार प्रेरित करती रहती है।

विकास और आराम एक साथ नही

रोमेटी नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल है। उन्होने शानदार काम से साबित कर दिया है कि लगातार मेहनत और लगन से महिलांए भी अपना मुकाम हासिल कर सकती है। सफलता के बारें में वह कहती है कि विकास और आराम दोनो एक साथ संभव नही है। अगर व्यक्ति विकास करना चाहता है तो उसे चुनौतियो का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।