उमंग बेदी
फेसबुक इंडिया के नए एमडी
फेसबुक इंडिया के नए एमडी
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने भारतीय परिचालन के लिए हाल ही में उमंग बेदी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह जुलाई से अपना पद संभालेगें। वह एडोब में प्रमुख कार्यकारी अधिकारी रह चुके है। फेसबुक में उमंग मुख्य रूप से रीजनल एजेंसी और टॉप क्लाइंट्स के साथ रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने पर फोकस करेगें। वह भारत में बिजनेस को बढावा देने और बाजार में पहुंच बनाने के लिए नई येजना पर काम करेगें। फेसबुक को नई ऊचाईयों पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इंजीनियरिंग की पढाई कर चुके है
उमंग पिछले दो दशक से सेल्स , पार्टनरशिप और मार्केटिंग के फील्ड में कई मल्टीनेशनल कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके है। उन्होनें पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढाई कर चुके है। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एलुमिनाई है। वर्ष 2014 में इंडियन हॉटेस्ट बिजनेस लीडर अवार्ड में उन्हें ष्40 अडंर 40ष् से नवाजा जा चुका है।
स्टीव जॉब्स को मानते है आदर्श
एंटरप्रेन्योरशिप की ओर उमंग का झुकाव बचपन से था। कक्षा 5 में समर इंटर्नशिप में उन्होनें सेल्स रिप्रेजेटेंटिव के रूप में काम किया। वह शुरू से ही बिजनेस की बारिकियां समझने लगे। वह स्टीव जॉब्स को आदर्श मानते है। वह मानते है कि कंपनी के एंम्प्लॉइज ही कंपनी की सबसे बडी संपत्ति होते है।
अपने ग्राहक को समझना जरूरी है
उमंग कहते है कि आप कितना जानते है, यह मायने नहीं रखता। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि आप क्या जानना चाहते है। वह कहते है कि आप बिजनेस में ग्राहक को समझना बहुत जरूरी हैं, तभी सफलता मिल सकती है। वह कहते है कि फेसबुक लगातार खुद में जरूरी बदलाव कर रहा है। यही वजह है कि वह मार्केट में लंबें समय से टिका हुआ है।