शांतनु नारायण 
एडोब सिस्टम्स के सीईओ 

27 मई 1963 को हैदराबाद में जन्मे शांतनु नारायण एडोब सिस्टम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। एडोब एक मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा उन्हें अपने मैनेजमेंट बोर्ड का मेंबर बना चुके है। शांतनु की मां अमरीकन साहित्य की प्रोफेसर थीं और पिताजी एक प्लास्टिक कंपनी चलाते थे। उन्होनें हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढाई की। एडोब का सीईओ बनने से पहले वह कंपनी के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रह चुके है। वह एडोब फाउंडेशन के प्रेसीडेंट भी है। 
सफलता के पीछे पढाई का भी हाथ

शांतनु ने भारत की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होनें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से एमबीए किया। उन्होनें बॉलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर  साइंस में मास्टर्सभी किया है। उन्होनें इसी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टर की उपाधि मिल चुकी है। पढाई और व्यवहारिक ज्ञान के कारण भी वह इतने सफल हुए। 
 
पिक्चर शेयरिंग साइट शुरू की 

शांतनु ने पहली नौकरी 1986 में मेजरेक्स ऑटोमेशन सिस्टम्स में की। 1989 में वह एप्पल में काम करने लगें। यहां उन्होनें कई सीनियर पोस्ट्स पर काम किया। उन्होनें शुरूआती पिक्चर्स शेयरिंग साइट्स में से एक विक्ट्रा शुरू कीं। 1998 में उन्होनें सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर एडोब को ज्वॉइन किया। 
 
बदलावों का करते है स्वागत 

शांतनु के अंदर बाजार को समझने की गजब की खूबी है। वह ट्रेंड्स के समय से पहले ही पहचान लेते है। उन्हें तरह तरह की किताबें पढना पसंद है। एक समय था, जब वह पत्रकार बनने के बारे में सोचते थे। इसके बाद उन्होनें कंपनी शुरू करने की येजना बनाई । वह जीवन में बदलावों का स्वागत करते है। आज वह एडोब में सीईओ के पद पर खुश है।