रूथ पोराट
गूगल की नई सीएफओ

1957 में ब्रिटेन के चेशयार में जन्मी रूथ पोराट को हाल में गूगल का नया वित्त अधिकारी(सीएफओ) बनाया गया है। इससे पहले वह निवेश बैंक में मॉर्गन स्टेनली में सीएफओ रह चुकी है। मॉर्गन स्टैनली को छोडकर आने के एवज में गूगल उन्हें सात करोड डॉलर का पैकेज दे रहा है। उन्हें वॉल स्ट्रीट की सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में जाना जाता है। वह कॉर्पोरेट जगत में जुझारू महिला के रूप में पहचानी जाती है। रूथ गूगल में अपना पद आने वाली 26 मई को संभालेंगी। 
 
व्हार्टन स्कूल से किया है एमबीए

रूथ के पिताजी हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के फिजिक्स विभाग में रिसर्च फेलो थे। इसीलिए वह अपने पिताजी के साथ बचपन में ही कैम्ब्रिज में बस गई। बाद में वह कैलीफोर्निया में बस गए। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल से उन्होंने एमबीए किया। 
ब्रैस्ट कैंसर पर पा चुकी है विजय

रूथ ब्रैस्ट कैंयर की मरीज रही है। दृढ इच्छाशक्ति और लगातार उपचार से उन्होनें इस बीमारी पर विजय पाई। उन्होनें 1987 में मॉर्गन स्टैनली से अपना कॅरियर शुरू किया। विवादों के कारण 1993 में उन्होनें कंपनी छोड दी थी, पर 1996 में दुबारा ज्वॉइन की। दुनिया उन्हें शानदार वित्तीय प्रबंधक के रूप में जानती है। 

करना चाहिए अच्छे समय का इंतजार 

अपनी सफलता के बारे में रूथ कहती है कि व्यक्ति को आगे अपने पसंदीदा विषय में उतरना चाहिए। अगर आप किसी काम में महारत हासिल कर लेते है तो फिर किसी से घबराने की जरूरत नहीं पडती। जीवन में आने वाले उतार.चढाव के बारे में यह कहती है कि मुश्किलों से घबराने के बजाय आपको हमेशा अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए।