रीड हेस्टिंग्स
नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक

8 अक्टूबर 1960 को बोस्टन में पैदा हुए हेस्टिंग्स नेटफ्लिक्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह कंपनी पूरी दुनिया में वीडियो-ऑन-डिमांड के लिए मशहूर है। यह स्ट्रीमिंग मीडिया भी उपलब्ध करवाती है। यह 29 अगस्त 1997 को शुरू हुई थी। रीड फेसबुक के बोर्ड्स में भी शामिल हैं। वह कई गैर लाभकारी संगठनों के सदस्य हैं। वह कैलीफोर्निया स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। वह चार्टर स्कूल्स के माध्यम से शिक्षा में सुधारों की वकालत करते हैं।

डिबगिंग सॉफ्टवेयर के लिए टूल बनाया

रीड ने बाउडोइन कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद पीस कॉर्प्स ज्वॉइन की । वह स्वाजीलैंड में 1983 से 1985 तक हाई स्कूल मैथ पढ़ाने के लिए भी गए। उन्होंने कॅरियर के शुरुआती दिनों में अडैप्टिव टेक्नोलॉजी नामक कंपनी में काम किया। वहां उन्होंने डिबगिंग सॉफ्टवेयर के लिए एक टूल का आविष्कार किया। इसने उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया।

जॉब छोड़ बनाई खुद की कंपनी

रीड कहते हैं कि मैंने अडैप्टिव टेक्नोलॉजी की सीईओ ऑड्रे मैक्लीन से काफी कुछ सीखा है। मुझे पता लगा कि सफलता का राज फोकस में छुपा हुआ है। अगर आप दो प्रोडक्ट्स पर फोकस करते हैं तो कहीं नहीं पहुंचते हैं। एक प्रोडक्ट पर फोकस करने पर उसे बेस्ट बना सकते हैं। वर्ष 1991 में रीड ने जॉब छोड़कर खुद की कंपनी ’प्योर सॉफ्टवेयर’ की स्थापना की।

इंटरनेट टीवी भविष्य का माध्यम

रीड को अपनी कंपनी में काम के दौरान कई बार चीजों को मैनेज करने की जरूरत पड़ती थी। पर वह पेशे से इंजीनियर थे। इसलिए उन्हें प्रबंधकीय कार्यों में काफी दिक्कतें आती थीं। धीरे-धीरे उन्होने बिजनेस की बारीकियां सीखना शुरू की। रीड ’इंटरनेट टेलीविजन’ को भविष्य का माध्यम मानते हैं। नेटफ्लिक्स से उन्होंने लागों का मल्टीमीडिया देखने का तरीका बदलकर रख दिया हैं