राणा कपूर 
यस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर 

9 सितंबर 1957 को दिल्ली में जन्में राणा कपूर यस बैंक के फाउंडर , मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ है। अपनी पढाई पूरी करने के बाद राणा ने सिटी,एएनजेड ग्रिंडलेज और बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी के लिए आवेदन किया। वह एएनजेड ग्रिंडलेज में शॉर्टलिस्ट हुए, पर उनके स्थान पर एक ब्यूरोक्रेट्स के बेटे को ले लिया गया और रिजेक्ट कर दिया गया। इससे उन्हें गहरा झटका लगा, पर उन्होनें हार नहीं मानी। 1980 में उन्होनें बतौर मैनेजमेंट ट्रैनी बैंक ऑफ अमरीका में काम शूरू किया। 
 
सफलता के लिए जरूरी है शिक्षा 

राणा ने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स अमरिका के न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। उन्हें ऑल इंडिया मैनजमेंट असोकिएशन से मानद फेलोशिप ,रटगर्स यूनिवर्सिटी से प्रेसीडेंट्स मेडल मिल चुका है। वह अपनी सफलता में एजुकेशन का हाथ मानते है। 

बैकिंग सेक्टर का अनुभव काम आया 

राणा ने 16 वर्षो तक बैंक ऑफ अमरिका में काम किया। 1996 तक उन्होनें बैंक के कॉर्पोरेट , गवर्नमेंट और फाइनेंशियल इंसटीट्यूट क्लाइंट्स को मैनेज किया। उन्होनें एएनजेडआईबी  में कंट्री हैड के रूप में काम किया। राणा ने दुनिया का बेस्ट बैंक बनाने के उद्देश्य से यस बैंक को स्थापित किया। 

सफलता के लिए जरूरी है बदलाव 

वर्ष 2005 में राणा को इर्नस्ट एंड यंग का स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर घोषित किया गया। वह वर्ष 2012 से यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक है। वह कहते है कि इंसान को अपने जीवन में हर तरह का अनुभव प्राप्त करना चाहिए। इससे भविष्य की नींव तैयार होती है। जो लोग अपने जीवन में बदलाव से घबराते है, वे कभी सफल नहीं हो पाते है।