प्रताप सी. रेड्डी
अपोलो अस्पताल समूह के संस्थापक 

1933 में अरगोंदा में जन्में प्रताप सी. रेड्डी भारतीय एंटरप्रेन्योर व कॉर्डियोलॉजिस्ट है। उन्होनें भारत में अस्पतालों की पहली कॉर्पोरेट चेन  "अपोलो अस्पताल समूह" की स्थापना की। उन्हें देश में स्वास्थय के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। 1953 में उन्होनें चेन्नई में अपोलो अस्पताल समूह का पहला केंद्र शुरू किया। इसके बाद उन्होनें पीछे मुडकर नहीं देखा और हेल्थकेयर सेक्टर में लगातार इनोवेशन किए। अपोलो अस्पताल समूह पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। 
 
अमेरिका में भी काम कर चुके हैं

प्रताप रेड्डी चेन्नई में स्टैनले मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। 
उन्होनें ब्रिटेन और अमेरिका से ह्नदय रोग विशेषज्ञ के रूप में ट्रेनिंग ली। उन्होनें मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल , बोस्टन से फैलोशिप की। उन्होनें अमरिका के वोरसेंटर सिटी अस्पताल में चीफ रेजीडेंट के रूप में काम किया। बाद में चेन्नई आकर प्रेक्टिस शुरू कर दी। 

 
देश में विश्वस्तीय अस्पताल बनाए

एक बार एक मरीज अपनी ओपन हार्ट सर्जार के लिए समय पर टेक्सास नहीं पहुंच पाया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के कारण प्रताप रेड्डी भारत में ही विश्वस्तरीय अस्पताल खोलने के बारे में विचार करने लगे। उन्होनें आम लोगों के लिए सुलभ अस्पताल बनाने की योजना बनाई और सफल हुए। 

लोगों की जिंदगी में आ रहा बदलाव

प्रताप रेड्डी को देश - विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 1991 में पदम भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2010 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी चारों बेटिया अपोलो अस्पताल समूह की विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रही है। अपोलो समूह जन सेवा के कई कार्य कर रहा है, जिससे गंभीर बीमरियां से जूझते लोगों के जीवन में बडा बदलाव आ रहा है।