पीटर थॉमसन
सं. रा. महासभा के नए अध्यक्ष

फिजी के वरिष्ठ राजनयिक पीटर थॉमसन संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले यानी 71वें सत्र के अध्यक्ष हैं। पीटर आगामी 16 सितंबर से यह पद्भार संभालने वाले हैं। पीटर वर्ष 2010 से संयुक्त राष्ट्र में फिजी के स्थायी प्रतिनिधि रहे हैं। उन्हें चार वोटों के अंतर से इस वैश्विक संस्था के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र महसभा का अध्यक्ष बनने की दौड़ में उन्होंने साइप्रस के एंड्रियाज मैवरोइयानिस को पीछे छोड़ा है। थॉमसन को ग्रामीण विकास और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अच्छा खासा अनुभव है।

छोटे से देश आया अध्यक्ष.....

पीटर ने ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से बीए पॉलिटिकल स्टडीज और कैंब्रिज से पीजी डिप्लोमा इन डवलपमेंट स्टडीज की पढ़ाई की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह पहली बार संभव हो सका है कि प्रशांत में एक छोटे से द्वीप का कोई विकासशील देश इस बड़ी वैश्विक संस्था की अध्यक्षता करने जा रहा है। उन्होंने सिविल सर्विस से ही अपना कॅरियर शुरू किया।

जलवायु परिवर्तन है प्रमुख मुद्दा

अध्यक्ष चुने जाने पर पीटर ने कहा कि अपने कार्यक्रम के दौरान वह जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर विशेष तौर से मुखर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान टिकाऊ विकास के 2030 के एजेंडे को आगे बढ़ाने पर और सभी 17 लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रगति पर खास जोर दिया जाएगा।

प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्ष रहे हैं

महासभा के अगले सत्र के अध्यक्ष बनने जा रहे पीटर इससे पहले भी कई अहम संस्थाओं का नेतृत्व कर चुके हैं। वह 2014 में यूएनडीमी के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष बने। यूएन ग्रुप ऑफ एशियन स्टेट्स का नाम बदलकर पशिया-पैसिफिक ग्रुप करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है। पीटर को फिजी के राष्ट्रपति के हाथों ’ऑर्डर ऑफ फिजी’ से नवाजा जा चुका है।