पैगी व्हिटसन
अंतरिक्ष यात्री

9 फरवरी 1960 को यूएस के आयोवा के माउंट एयर में जन्मी पैगी व्हिटसन बायो केमिस्ट्री रिसर्चर, अंतरिक्ष यात्री और नासा की पूर्व चीफ एस्ट्रोनॉट है। 24 अप्रेल 2017 को उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा कुल दिन गुजारने का रिकॉर्ड तोड़ा था। वह 534 से ज्यादा दिन अंतरिक्ष में गुजार चुकी है। वर्ष 2017 में वह पहली ऐसी महिला बन चुकी है जो दो बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को कमांड कर चुकी है। उनका पहला स्पेस मिशन वर्ष 2002 में शुरू हुआ था।

जॉनसन स्पेस सेंटर में पैदा हुई रुचि

पैगी ने 1978 में माउंट एयर कम्यूनिटी हाई स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1981 में आइवा वेस्लेयन कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वर्ष  1985 में उन्होंने राइस यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में डोक्टोरेट डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपनी फेलोशिप के बाद ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर में काम करना शुरू किया। यहीं पर उन्हें अंतरिक्ष के प्रति गहरी रुचि पैदा हुई।

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के रूप में काम

पैगी लगभग दो वर्ष तक केआरयूजी ग्रुप में सुपरवाइजर के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मेडिकल ब्रांच से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में बुलावा आ चुका है। वह राइस यूनिवर्सिटी में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम कर चुकी हैं। वह स्पेस प्रोग्राम शटल मीर प्रोग्राम के लिए प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं।

जोश के साथ कर रही सपने पूरे

पैगी ने अंतरिक्ष के फील्ड में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं। अंतरिक्ष के बारे में उनकी समझ गजब की है। वह कहती है कि यदि व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करना चाहता है तो उसे संकोच छोड़कर अपने लक्ष्य का पीछा करना चाहिए। अगर आप सोचने में समय गंवा देंगे तो कभी सफल नहीं हो पाएंगे। इतनी उम्र में भी पैगी पूरे जोश से अपने सपनों को पूरा करने में लगी हुई है।