पॉल एलन
 माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक 

21 जनवरी 1953 को जन्मे पॉल एलन अमेरीकी उघमी, निवेशक, संगीतज्ञ और इनोवेटर है। बिल गेट्स के साथ मिलकर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी शुरू की। वह दुनिया के 45 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। उनके पास 17.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह एलन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन सांइस, इंस्टीटयूट फोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के संस्थापक भी है। पॉल बिल गेट्स के बचपन के दोस्त है। दोनों ने ही बचपन में कम्प्यूटर के लिए प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर दिया था।

भविष्य की तकनीक आती है काफी पसंद

पॉल ने वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ज्वॉइन की, पर प्रोग्रामर बनने के लिए उन्हांने पढ़ाई बीच में ही छोड़ी। उन्हें खेलों में रूचि है। इसके साथ ही वह स्पेसशिप में भी काफी रूचि लेते हैं। उन्हें एयरप्लेन संग्रह करने का शौक है। वह हमेशा भविष्य में आने वाली तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश करते है। उन्हें इनोवेटिव सोच वाले लोग काफी पसंद हैं।

कईं क्षेत्रों में रूचि लेते हैं पॉल

पॉल को इलेक्ट्रिक गिटार बजाना पसंद है। वह म्यूजिक पर एलबम भी जारी कर चुकें हैं। वह इतिहास को संजोने के लिए म्यूजियम को  भी फंड देते हैं। पॉल अपनी बहन जॉडी के साथ मिलकर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चलाते हैं। वह कईं अवार्ड विनिंग फिल्म्स बना चुके हैं। वह इसांनी दिमाग पर शोध करना पसंद करते हैं।

इबोला से लड़ने के लिए किया दान

वह अपने द्वारा कमाई गई ज्यादातर संपत्ति को दान करने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2014 में दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के कारण पैदा हुए महामारी से लड़ने के लिए उन्होंने 100 मिलियन डॉलर दान में दिए। वह वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करते हैं। उनका मानना है कि समाज के लिए कुछ करने से मन को काफी शांति मिलती है।