एनएल बेनो जेफीन 
दृष्टिहीन आईएफएस अधिकारी 

मेहनत और जज्बा हो तो शारिरीक कमी अपने आप में एक नई ताकत बन जाती है। यही साबित किया एनएल बेनो जेफीन ने। 1990 को जन्मी जेफीन भारतीय विदेश सेवा;आईएफएसद्ध में शामिल होने वाली पहली दृष्टिहीन इंसान है।विदेश मंत्रालय के 69 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी 100 फीसदी दृष्टिहीन व्यक्ति को इतने बडे पद पर नियुक्ति मिली है। जेफीन के पिताजी रोज सुबह अखबार की हर खबर को पढकर सुनाते थे। जेफीन खबरों को ध्यान से सुनती और मनन करती थी। 
दृष्टिहीनता नहीं रही जीवन में बाधा 

जेफीन भारतीय स्टेट बैंक में पीओ रह चुकी है। उन्होनें तमिलनाडु के भारतियार युनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पीएचडी और मद्रास यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमए किया। परिवार के सहयोग और दृढ विश्वास से सफलता पाने वाली जेफीन कहती हैं कि बचपन में ही मैनें तय कर लिया था कि दृष्टिहीनता को कभी जीवन में बाधा नहीं बनने दूंगी। 
आंतरिक शक्ति से मिली सफलता 

जेफीन सार्वजनिक मंचों से लोगों को संबोधित करती है। इससे उनका आत्मविश्वास बढा है। वह 2008 में अमरिका में ष्ग्लोबल यंग लीडर्स कॉन्फ्रेंसष् में हिस्सा ले चुकी है। विशेष योग्यजनों के बारे में समाज के बारे में वह कहती है कि कडी मेहनत और लगन से समाज के सामने मिसाल कायम करनी होगीं कि आंतरिक शक्ति हो तो शारिरीक कमियां कभी बाधा नहीं बन सकती हैं। 
तैयार करें खुशनुमा वर्कप्लेस 

अगर कंपनी में वर्कर खुश रहेंगें तो वे ज्यादा मेहनत करेगें और कंपनी से ज्यादा अच्छी तरह से जुड पाएंगे। खुशनुमा वर्कप्लेस ज्यादा प्रोडेक्टिव साबित होते है। ऑफिस में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए करने होगें खास प्रयास।