निक्की हेली 
संयुक्त राष्ट्र में अमरिकी राजदूत 

20 जनवरी 1972 को बामबर्ग ,दक्षिण कैरोलिना में एक सिख परिवार में जन्मी निक्की हेली को अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बडी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अमरिकी राजदूत नियुक्त किया गया है। ट्रंप प्रशासन में कैबिनेट रैंक हासिल करने वाली वह भारतीय मूल की पहली महिला है। वह दक्षिण कैरोलिना की गर्वनर रह चुकी है। वह अमरीका में सबसे कम उम्र की गर्वनर बनी। उनके पति माइकल अमरीका के आर्मी नेशनल गार्ड में कैप्टन है। 
 
अमरीकी राजनीति में महत्वपूर्ण जगह 

निक्की दक्षिण कैरोलिना से दो बार गर्वनर रही है। वह अमरीका के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा की छह साल तक  सदस्य रह चुकी है। वह अपने अलग विचारों के लिए अमरीकी राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। वह सीरिया से आने वाले प्रवासियों का विरोध कर चुकी है। साथ ही वह ओबामा प्रशासन के हेल्थकेयर कानून का भी विरोध कर चुकी है। 
 
रही हैं ट्रंप की कट्टर विरोधी 

निक्की आंरेजबर्ग स्कूल और क्लेमसन यूनिवर्सिटी  से पढाई कर चुकी है। उन्होनें अकाउटिंग में बैचलर्स की डिग्री प्राप्त की है। 12 साल की उम्र में वह अपनी मां की कपडों की दुकान में हाथ बंटाया करती थी। उन्होनें एक वेस्ट मैनेजमेंट और रिसाइकलिंग कंपनी से अपने कैरियर की शुरूआत की । वह चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की कट्टर विरोधी रही थी। 
 
समझौते करवाने में है माहिर......

निक्की की यूनिवर्सिटी ऑफ कैरेलिना से पब्लिक सर्विस में मानद डोक्टोरेट की उपाधि मिल चुकी है। वह कारोबार कारोबार और श्रम के मुद्दों पर काम कर चुकी है। ट्रंप की निगाह में निक्की हर तरह के  समझौते करवाने में माहिर है। निक्की कहती है कि अमरीका के सामने घरेलू और अंतराष्ट्रीय स्तर पर बडी चुनौतियां है। हमें मिलकर इनका सामना करना है।