नटराजन चंद्रशेखरन 
टाटा संस के नए चेयरमैन 

टीसीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रहे नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है। चंद्रशेखरन 30 साल पहले इस कंपनी से जुडे थे। उनका जन्म 1969 में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह भारत सरकार की ओर से गठित कई टास्क फोर्सेज के सदस्य रहे है। वह फोटोग्राफी के साथ साथ लंबी दूरी की दौड लगाना पसंद करते है। वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुके है। वह कहते है कि बिजनेस चलाना भी मैराथन में दौडने जैसा ही है। 
 
काफी दूर पैदल स्कूल जाते थे 

चंद्रशेखरन के पिता किसान थे और कुछ समय के लिए चंद्रा ने भी खेती बाडी में हाथ आजमाया था।  वह आने दो भाईयों के साथ रोज 3 िंकलोमीटर चलकर स्कूल जाते थे। उन्होनें कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ेस एम्प्लॉइड साइंस में बैचलर डिग्री ली। उसके बाद उन्होनें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी , त्रिची से कंम्प्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 
जो ठानते हैं, उसे करके दिखाते हैं 

वर्ष 1987 में चंद्रशेखरन ने बतौर इंटर्न टीसीएस ज्वॉइन की थी और साल 2009 में वह सीओओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद भी संभाल चुके है। कहा जाता हैं कि चंद्रशेखरन हर वक्त अपने कर्मचारियों के लिए उपलब्ध रहते है। वह पीछे बैठकर केवल ऑर्डर नहीं देते , बल्कि सबसे आगे रहकर टीम का नेतृत्व करते है। 
 
मूल्यों व नैतिकता के साथ बढेंगे 

चंद्रशेखरन 21 फरवरी 2017 को टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बारे में उनका कहना है कि यह जीवन में एक नया मोड है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए कई लोगों के सपोर्ट की जरूरत पडेगी। उनका प्रयास होगा कि समूह को नैतिकता और उन मूल्यों के साथ आगे बढाने में मदद की जा सके, जिनके बढाने में मदद की जा सके, जिनके आधार पर इसका निर्माण हुआ है।