माइक पेंस
यूएस के नए उपराष्ट्रपति
यूएस के नए उपराष्ट्रपति
7 जून 1959 को कोलबंस, इंडियाना में जन्मे माइक पेंस यूनाइटेड स्टेट्स के नए उराष्ट्रपति है। वह यूएस के 48वें उपराष्ट्रपति हैं। वह वर्ष 2013 से 9 जनवरी, 2017 तक इंडियाना के गर्वनर रह चुके हैं। वह हनोवर कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी रॉबर्ट एच, मैकिन्से सकूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री प्राप्त की है। वह वर्ष 1994 से 1999 तक रेडियो और टीवी शो के होस्ट रह चुके हैं। वह यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में वर्ष 2000 में चुने गए।
राजनीति से लोगों का जीवन सवारेंगे
पेंस अटॉर्नी के रूप में प्रैक्टिस कर चुके हैं। वह 2009 तक हाउस रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वह कहते हैं कि वह राजनीति से लोगों का जीवन संवार सकते हैं। उन्होंने जॉन एफ कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर से प्ररित होकर राजनीति में कदम रखा।
पेंस के दादाजी बस चलाते थे
पेंस इंडियाना पॉलिसी रिव्यू फाउंडेशन के प्रेसीडेंट भी रह चुके हैं। उनका जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। वह परिवार के बच्चों में छठे नंबर पर थे। उनके माता-पिता गैस स्टेशन पर काम करते थे। उनके दादाजी बस चालक थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद पेंस ने कई तरह के काम किए। उन्होंने एडमिशन काउंसलर के रूप में भी काम किया।
किसी काम को छोटा नहीं समझें
यूनाइडेट स्टेट्स के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंस को सत्ता ट्रांसफर टीम का प्रमुख नियुक्त किया था। पेंस ने राजनीति में कई नए प्रयोग किए। वह कहते हैं कि अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कभी भी किसी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए। उनका मानना है कि कई तरह के कार्यों का अनुभव जीवन के लिए अच्छा है।