मसायोशी सोन 
सॉफ्टबैंक के संस्थापक
 

11 अगस्त 1957 को जापान के सागा में जन्में मसायोशी सोन सॉफ्टबैंक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। सॉफ्टबैंक टेलीकम्यूनिकेशन और इंटरनेट कॉर्पोरेशन है। सोन जापान के सबसे अमीर व्यक्ति है। उनकी कुल संपत्ति 22.3 बिलियन डॉलर है। फॉर्ब्स मैग्जीन उन्हें दुनिया का 45 वां सबसे ताकतवर व्यक्ति बता चुकी है। सोन को बचपन से बिजनेस का शौक था। इसलिए वह जापान के मैकडोनल्ड के प्रेसीडेंट डेन फुंजिता से मिले और उनकी सलाह पर अंग्रेजी और कम्प्यूटर सीखने लगे। 
 
कम्प्यूटर युग को पहचान गए थे 

16 वर्ष की उम्र में सोन अंग्रेजी सीखने के लिए कैलीफॉर्निया चले गए। उन्होनें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया से कम्प्यूटर और इकोनॉमाक्सि की पढाई की। 19 वर्ष की उम्र तक सोन को पक्का यकीन हो चुका था कि आने वाला समय कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी का है और इसी से पैसा बनाया जा सकता है। वह पढाई के साथ साथ पैसे कमाने के तरीके सोचते रहते थे।
 
बिजनेस के प्रति हमेशा रहा जुनून 

शुरूआत में सोन को इलेक्ट्रॉनिक्स की समझ नहीं थीं , पर वे बिजनेस के प्रति जुनूनी थे। उन्होनें पॉकेट साइज की एक इलेक्ट्रानिक डिक्शनरी बनाई जो अनुवाद में मदद करती थी। इसे शार्प इलेक्ट्रोन्क्सि को 1 मिलियन डॉलर में बेच दिया। 1980 में उन्होनें अपनी पढाई पूरी की और यूनीसोन शुरू की। बाद में इसे उन्होनें क्योसेरा को बेच दिया। 
 
संयोग से नहीं मिलती है सफलता 

सोन ने जापान में सुनामी और भूकंप पीडितों की सहायता के लिए 120 मिलियन डॉलर दान किए। सोन कहते है कि दुनिया के सभी इंसान एक  जैसे है । हर इंसान सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है , पर सफलता कभी भी संयोग से नहीं मिलतीं। इसके लिए कडी मेहनत करनी पडती है। अगर आपको संयोग से सफलता मिलती है  तो लोग कभी भी आपका संयोग से सफलता मिलती है तो लोग कभी भी आपका कभी भी आपका संच्चे दिल से सम्मान नहीं कर पातें।