मार्क फील्ड्स 
फोर्ड मोटर कंपनी के सीईओ 

24जनवरी 1961 को अमरीका में बुकलिन में पैदा हुए मार्क फील्ड्स फोर्ड मोटर कंपनी के प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ;सीईओद्ध हैं। 1 जुलाई 2014 को उन्होनें पदभार ग्रहण किया। फोर्ड ने उन्हें 1999 से 2002 तक जापानी माजदा मोटर कॉर्पोरेशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया। युवा होते हुए भी फील्ड्स ने वहां बेहतरीन प्रदर्शन किया। फील्ड्स फोर्ड के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर भी रह चुके है। वह पूरी दुनिया में अपने  'द वे फारवर्ड' प्लान से मशहूर है। 
 
आईबीएम में भी काम कर चुके हैं 

मार्क का लालन पालन न्यू जर्सी में हुआ। उन्होनें  परेमस हाई स्कूल में पढाई करने के बाद स्टगर्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स से बचलर्स डिग्री ली। उन्होनें हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। पढाई के दौरान उन्होनें आईबीएम में भी काम किया। 1989 में उन्होनें फोर्ड के साथ करना शुरू किया। 36 वर्ष की उम्र में फोर्ड के अर्जेटीना ऑपेरेशन्स का काम शुरू किया। 
 
कंपनी में किए नए प्रयोग 

फील्ड्स फोर्ड की लग्जरी यूनिट प्रीमीयर ऑटोमोटिव ग्रुप के चेयरमैन भी रहे। तब वहां लिंकन , एस्टन मार्टिन ,जगुआर , लैंड रोवर और वोल्वो कार बनती थीं।  2005 में वह कंपनी के अमरीकाज डिविजन के प्रमुख बने। उन्होनें फोर्ड में डवलमेंट और इंजीनियरिंग के फील्ड में कई नए प्रयोग किए। 
मदद करने से मिलेगी सफलता 

बिजनेस में सफलता के बारे में मार्क फील्ड्स कहते है कि अगर आपके पास कोई अच्छा प्लान हैं तो उसे मौजूद माहौल के अनुरूप ढालने का प्रयास करना चाहिए। वह कहते है कि आपको सफल होने के लिए अपने प्रतिस्पर्धियों से अलग राह पर चलना होगा। उनका मानना हैं कि टीम को सफल होने के लिए सभी सदस्यों को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।