लेई जून 
श्याओमो के चेयरमैन 

16 दिसंबर 1969 को चीन के श्याओमी के संस्थापक है। श्याओमी चीन की सबसे बडी टेक्नोलॉजी कंपनी मानी जाती है। जून को चीन का स्टीव जॉब्स कहा जाता है। उन्हें चीन का सबसे सफल एंजल इन्वेसटर माना जाता है। वह 20 से ज्यादा कपंनियों में निवेश कर चुके है। अब वह ई कॉमर्स ,सोशल नेटवर्किग और मोबाइल इंडस्ड्री में निवेश कर रहे है। उनकी कंपनी श्योआमी ने कम कीमत पर शानदार फोन पेश करके कई बडी चुनौती पेश की है। 
 
किंगसॉफ्ट में प्रेसीडेंट रहे हैं 

जून ने मैन्यांग मिडिल स्कूल से पढाई करने के बाद वुहान यूनिवर्सिटी ज्वॉइन की। यहां कम्प्यूटर सांइस में बीए किया। उन्हेनें किंगसॉफ्ट में इंजीनियर के तौर पर कारना शुरू किया। 1998 में वह कंपनी के प्रसीडेंट बने। 2000 में उन्होनें जोयो डॉट कॉम शुरू की। यह एक ऑनलाइन बुक स्टोर था, जिसे बाद में अमेजॉन ने 75 मिलियन डॉलर में खरीदा। 
 
प्रोग्रामर और हैकर भी रहे हैं 

जून ने वेंकल डॉट कॉम और युसीवेब में निवेश किया। 2008 में वह यूसीवेब के चेयरमैन बने। यूसीवेब मोबाइल डिवाइसेज का मशहूर वेब ब्राउजर है। 2010 में उन्होनें  श्याओमी कंपनी शुरू की। जून कॉलेज के दिनों में प्रोग्रामर और हैकर भी रह चुके है। वह कई सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस बना चुके है। 
 
अच्छे आइडियाज को देते हैंं तवज्जो 

जून को 2014 का चीन को आठंवा सबसे अमीर व्यक्ति माना गया है। अपनी सफलता के बारे में वह कहते हैं कि जीवन में आगे बढने के लिए पूरी तरह से फोकस करना चाहिए। वह हर काम को इनोवेटिव तरीके से करने की सलाह देते है। वह अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कडी मेहनत करते है और अच्छे  आइडियाज को तवज्जो देते है।