लैला जानाह समसोर्स की फाउंडर

9 अक्टूबर 1982 को न्यूयॉर्क के लेविस्टन में पैदा हुई लैला जानाह समसोर्स की फाउंडर है। समसोर्स एक गैरलाभकारी सोशल बिजनेस है। यह दुनियाभर में गरीब लोगो को डिजिटल रोजगार देता है। लैला ने 2008 में समसोर्स की शुरूआत की। उनके पिताजी ने शुरूआत से ही उन्हे गरीबी को दूर करने के लिए प्रेरित किया। उन्हे 16 साल की उम्र में स्कॉलरशिप मिली, पर इसे उन्होने द्याना में बच्चो को पढाने के लिए खर्च कर दिया। वह पूरी दुनिया को टेक्नोलॉजी से बदलने का सपना देखती है। 

वर्ल्ड बैंक में भी काम कर चुकी हैं

लैला ने अपनी शुरूआती पढाई कैलीफोर्निया एकेडमी ऑफ मैथमेटिक्स एंड साइंस से की। उन्होने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अफ्रीकन डवलपमेंट स्टडीज में ग्रेजुएशन किया। पढाई पूरी करने के बाद बूज एंड कंपनी और वर्ल्ड बैंक में कंसल्टेंट के तौर पर काम किया। उन्होने आउटसोर्सिंंग सेक्टर में कई क्लाइंट्स के साथ काम करते हुए समस समसोर्स की प्लानिंग की।

गरीबी हटाने के लिए की है पहल

लैला ग्लोबल जस्टिस पर प्रोग्रामके लिए स्टेनर्फोड यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर रह चुकी है। वह ग्लोबल हेल्थ के लिए प्रोग्राम भी चला चुकी है। वह मोजाम्बिक, रवांडा आदि जगहो पर गरीबी हटाने के लिए कई पहल कर चुकी है। वह टेक्नोलॉजी और सामाजिक बदलावो के लिए कई मंचो पर अपनी बात रख चुकी है।

समाज सेवा से मिलता है सुकून    

लैला महिलाओ और युवाओ को फ्री स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग देती है। इससे वे रोजगार प्राप्त कर सकते है। फोर्ब्स मैग्जीन उन्हे एक उभरते हुए सितारे के रूप में पेश कर चुकी है। लैला के माता बंगाल ओर पिता केरल से हैं। लैला भारत में गरीबी दूर करने के लिए भी काम कर चुकी है। वह कहती हे कि बिजनेस तो हर कोई करता है, पर समाज के लिए काम करने से सुकून महसुस होता है।