लैला जानाह
समसोर्स की फाउंडर
समसोर्स की फाउंडर
9 अक्टूबर 1982 को न्यूयॉर्क के लेविस्टन में पैदा हुई लैला जानाह समसोर्स की फांउडर है। समसोर्स एक गैरलाभकारी सोशल बिजनेस है। यह दुनियाभर में गरीब लोगों को डिजिटल रोजगार देता है। लैला ने 2008 में समसोर्स की शुरूआत की। उनके पिताजी ने शुरूआत से ही उन्हें गरीबी को दूर करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें 16 साल की उम्र में स्कॉलरशिप मिली, पर इसे उन्होनें घाना में बच्चों को पढाई के लिए खर्च कर दिया। वह पूरी दुनिया को टेक्नोलॉजी से बदलने का सपना देखती हैं।
गरीबी हटाने के लिए की है पहल
लैला ग्लोबल जस्टिस पर प्रोग्राम के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर रह चुकी है। वह ग्लोबल हेल्थ के लिए प्रोग्राम भी चला चुकी है। वह मोजाम्बिक ,रवांडा आदि जगहों पर गरीबी हटाने के लिए कई पहल कर चुकी है। वह टेक्नोलॉजी और सामाजिक बदलावों के लिए कई मंचों पर अपनी बात रख चुकी हैं।
समाज सेवा से मिलता है सुकून
लैला महिलओं और युवाओं को फ्री स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग देती है। इससे वे रोजगार प्राप्त कर सकते है। फोर्ब्स मैग्जीन उन्हें एक उभरते हुए सितारे के रूप में पेश कर चुकी है। लैला के माता बंगाल और पिता केरल से है। लैला भारत में गरीबी दूर करने के लिए भी काम कर चुकी है। वह कहती हैं कि बिजनेस तो हर कोई करता है, पर समाज के लिए काम करने से सुकून महसूस होता है।