केविन भारती मित्तल
हाइक मैसेंजर के संस्थापक

वर्ष 1989 में जन्मे केविन भारती मित्तल मशहूर एंटरप्रेन्योर और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के बेटे हैं। हालांकि उनकी सिर्फ यही पहचान नहीं है। आज वह खुद एक जाने-माने एंटरप्रेन्योर हैं और मैसेंजर एप हाइक के संस्थापक और सीईओ हैं। केविन की यह एप दुनिया की छठी सबसे बड़ी मोबाइल मैसेजिंग एप्लीकेशन है। केविन मित्तल लगातार दो बार फोर्ब्स की अंडर-30 बिलेनियर्स लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। उन्हें कार रेसिंग और प्लेन उड़ाना पसंद है।

इलेक्ट्रिॉनिक्स में की इंजीनियंरिंग

केविन ने वर्ष 2005-06 में इलेक्ट्रिशियन इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में यूनिवर्सिटी आूफ योर्क से ग्रेजुएशन पूरी की। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2009 में इंपीरियल कॉलेज, लंदन से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंउ मैनेजमेंट में अपनी मास्टर्स डिग्री हासिल की। केविन अपने कॉलेज की गो-कार्ट और क्रिकेट टीम का हिस्सा भी थे। उन्हें ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी का भी काफी शौक है।

गूगल में कर चुके हैं इंटर्नशिप

’लंदन में पढ़ाई के दौरान केविन मेकलेरन रेसिंग, गूगल और गोल्डमैन साक्स में बतौर इंटर्न काम कर चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में अपनी पहली एप कंपनी एपस्पार्क की स्थापना की थी। इसके अलावा उन्होंने एपल के आईओएस के लिए मूवीजनाऊ नाम से मूवी-टिकटिंग एप्लीकेशन भी बनाया था। इसके बाद केविन ने 12 दिसंबर 2012 को हाइक मैसेंजर की स्थापना की।

देश को ऑनलाइन बनाना है मिशन

अपने पापा का बिजनेस संभालने के बजाय केविन ने अपने लिए अलग राह चुनी और उस पर चलकर अपनी खुद की पहचान बनाई। केविन का कहना है कि उनका मिशन भारत को ऑनलाइन बनाना है। बता दें कि आज हाइक मैसेंजर के 90 फीसदी यूजर्स अंडर 30 है। इसके साथ ही यूजर्स के हिसाब से हाइक सबसे बड़ी भारतीय इंटरनेट कंपनी बन चुकी है।