जुआन मैनुअल सैंटोस
नेबेल पीस प्राइज विनर
नेबेल पीस प्राइज विनर
10 अगस्त 1951 को कोलंबिया में जन्में जुआन मैनुअल सैटोस को वर्ष 2016 का नोबेल पीस प्राइज दिए जाने की घोषणा हुई है। जुआन मैनुअल सैटोस कोलबिंया के राष्ट्रपति है और उन्हें यह पुरस्कार रेवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया ;एफएआरसीद्ध के साथ शांति के प्रयासों के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार देश को पांच दशक से भी पुराने गृहयुद्ध से निकालने की कोशिश के लिए दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सैटोस को 10 दिसंबर 2016 को आस्लो में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
दान करेंगे पुरस्कार की राशि
सैटोस ने घोषणा की है कि वह नोबेल पीस प्राइज में मिलने वाली अपनी पुरस्कार राशि को दान कर देगें। उन्होनें कहा है कि वह 9.25 लाख डॉलर की यह राशि संघर्ष से पीडित लोगों और शांति स्थापित करने के लिए कराई जाने वाली योजनाओं को दे देगें। एफएआरसी के नेताओं को वार्ता की मेज तक लाने उनकी सबसे बडी उपलब्धि माना जा रहा है।
संभाल चुके हैं बडे पद
एक समूह और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार में जन्में जुआन मैनुअल सैटोस ने यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढाई की है। वह एक अर्थशास्त्री हैं और कोलंबिया के पहल विदेश व्यापार मंत्री रहे है। वह वर्ष 2006 में कोलबिया के रक्षामंत्री बने थे। तब उन्होनें एफएआरसी के खिलाफ कडी कार्रवाई की थी।
पीडितों के नाम किया अवॉर्ड
नोबेल पीस प्राइज के लिए चुने जाने पर सैटोस न यह पुरस्कार देश में चल रहे गृहयुद्ध के पीडितों को समर्पित किया है। पुरस्कार की घोषणा के बाद कहा, ष्मैं इसे अपने नाम पर, कोलंबिया के लोगों पर और खासतौर पर उन लाखों पीडितों के नाम पर स्वीकार करता हूं , जो 50 साल से ज्यादा चले इस संघर्ष के पीडित रहे हैं।ष्