जैरी यांग - याहू के सह - संस्थापक
6 नवंबर, 1968 को ताईवान में जन्मे अमरीकन इंटरनेट एंटरप्रेन्योर जैरी यांग याहू के सह - संस्थापक हैं । वह याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं । वह दस की उम्र में अपनी मां के साथ कैलीफोर्निया आ गए थे । उनकी मां अंग्रेजी की टीचर थीं, पर शुरू में यागं को अंग्रेजी बोलना नहीं आता था । बाद में वह अंग्रेजी में परफेक्ट हुए । अपनी मेहनत से उन्होंने याहू जैसे शानदार कंपनी तैयार की । वह कहते है कि एकाग्रता से कोई भी सफल हो सकता है ।
याहू के लिए छोड दी अपनी पढाई
याहू ने तेजी से तरक्की की । इसकी सफलता के चलते यांग ने अपनी आगे की पढाई छोड दी और इसे इंटरनेट ब्रांड दिषा में काम करने लगे । उन्होंने याहू के लिए कई इनोवेटिव आइडिया पर काम किया । आप याहू इंटरनेट की दुनिया में एक मशहूर सर्च इंजन के तौर पर जाना जाता है । उन्हें अपनी मंजिल पर पहुंचने का जुनून था, इसलिए वह दिन - रात मेहनत करने लगे और सफलता प्राप्त की ।
पढाई के दौरान बनाई वेबसाइट
जैरी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर आफॅ साइंस किया । इसी दौरान डेविड फिलो के साथ मिलकर एक वेबसाइट बनाई । यह एक तरह से दूसरी वेबसाइट की डायरेक्टरी थीं । बाद में इसका नाम याहू पडा । शुरू में उन्हें पता नहीं था कि वे याहू को ब्रांड के तौर पर स्थापित कर सकते हैं, पर वे धीरे - धीरे आगे बढते रहे और उन्हें अपनी राह मिलती रही ।
पहले अपनी रूचि को समझें
अपने काम के बारे में जैरी यांग कहते है कि मैं अपने काम से प्यार करता हूं । शुरू में इेक्ट्रिकल इंजीनिरिंयग बनने के बारे में सोचता थाए लेकिन में कई दूसरी चीजों के बारे में भी जिज्ञासू था । मैंने अपनी रूचि को ही कॅरियर बनाया और सफलता हासिल की । हर युवा इस तरह किस्मत संवार सकता है । युवाओं को अपनी रूचि को समझने की कोशिश करनी चाहिए ।