मै ब्रिट मोजर
वैज्ञानिक
वैज्ञानिक
4 जनवरी 1963 को नॉर्वे के फोसनावावाग में जन्मी मै ब्रिट मोजर को हाल ही चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई । यह पुरस्कार उन्हें अपने पति एडवर्ड मोजर और ब्रिटेन के वैज्ञानिक जॉन ओ कीफ के साथ संयुक्त रूप से मिलेगा। उन्हें मानव शरीर से जीपीएस सिस्टम की खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। उनकी इस खोज से पता लगा है कि दिमाग कैसे आस पास के माहौल से खाका तैयार करता है और हम कैसे किसी भी माहौल में रास्ता पता लगाते हैं।
न्यूरोसाइकोलॉजी में पीएचडी की
मोजर ने ओस्लो यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पढाई की है। 1995 में उन्होनें न्यूरो साइकोलॉजी में पीएचडी की। वे यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग में पोस्ट डॉक्टरल फेलो और यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में विजिटंग प्रोफेसर रह चुकी है। 2000 में वह ट्रांडियाम स्थित नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर बनी।
साइंस लैब है तीसरी संतान
मै ब्रिट मोजर वर्तमान में ट्रांडियाम स्थित सेंटर फोर न्यूट्रल कम्प्यूटेशन की डायरेक्टर हैं। मोजर दंपती नोबेल पुरस्कारों के इतिहास में पांचवें ऐसे दंपती हैं, जिन्होनें नोबेल पुरस्कार एक साथ दिया गया हैं। उनके दो संतान है ।वह अपनी साइंस लैब को अपनी संतान मानते है।
जानवरों का रखती हैं पूरा खयाल
मै ब्रिट मोजर कॉलेज के दिनों में एनीमल राइट्स ग्रुप की सदस्य थी। इसलिए वह जानवरों के प्रति लगाव रखती है। वह लैब में जानवरों का पूरा खयाल रखती है। ओस्लो यूनिवर्सिटी में पढाई के दौरान जब वह एडवर्ड मोजर से मिलीं , तभी दोनों ने फैसला कर लिया था कि न्यूरोसाइंस के फील्ड में रिसर्च करेंगे। मेहनत और आपसी सूझ बूझ से ही दोनों इतनी बडी खोज कर पाए।