फुजियों मिताराई
कैनन के चेयरमैन

23  सितंबर 1935 में जन्मे फुजियो मिताराई कैनन के चेयरमैन और सीईओ हैं। कैनन टोक्यो  स्थित ऐसी कंपनी है, जिसे कैमरे और इससे जुड़े उपकरण बनाने में महारत हासिल है। फुजियो के पिताजी डॉक्टर थे। उनके भाइयों ने भी इसी कॅरियर को चुना, पर फुजियो ने अलग रास्ते पर चलने की ठानी। 1961 में छुओ यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कैनन ज्वॉइन की। गौरतलब है कि इस कंपनी को उनके अंकल ताकेशी मिताराई ने स्थापित किया था।

बनाई कईं ठोस योजनाएं

मिताराई का 1966 में पहली बार अमरीकी ऑफिस में ट्रांसफर हुआ, उस समय कंपनी बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने की योजना बना रही थी। यहां उनकी बिजनेस परफॉर्मेंस काफी खराब थी। बिजनेस से होने वाला लाभ काफी कम था, लेकिन मिताराई ने अंकल के बिजनेस को वित्तीय रूप् से मजबूत बनाने के लिए कईं ठोस योजनाएं बनाई। ये योजनाएं काफी सफल भी रहीं।

अपनाई नई मैनेजमेंट स्टाइल

मितराई ने सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग के तरीकों और रिकॉर्ड कीपिंग टेक्नोलॉजी में बदलाव किया। उन्होंने उन डिविजन्स को बंद कर दिया, जो  फायदा नहीं पहुंचा रहे थे। उन्होंने नई मैनेजमेंट स्टाइल अपनाई, जिसमें मैनेजर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद पर जोर दिया गया।

बदलाव से नही घबराना चाहिए

मिताराई कहते हैं कि बिजनेस में सफल होने के लिए इसके साथ आपका जुड़ावजं होना काफी जरूरी है। टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनियों के उत्पादों में तो बदलाव भी तेजी से होते हैं। इसलिए अपने प्रोडक्ट्स में सुधार और बदलाव से घबराना नहीं चाहिए। कंपनी को ग्राहकों की जरूरत के बारे में भी समझ विकसित करनी चाहिए, तभी वह लोकप्रिय हो सकती है।