फणिंद्र समा ‘ रेडबस के सह - संस्थापक
2005 में दिवाली के दौरान वह हैदराबाद में अपने घर नहीं जा पाए क्योंकि उन्हें बस का टिकट नहीं मिला । इसी घटना ने उन्हें ऐसी बस सर्विस खोलने की प्रेरणा दे दी जिसके जरिए लोग ऑनलाइन बस टिकट बुक करवा सकें । उन्होंने दो दोस्तों सुधाकर और चरण के साथ मिलकर रेडबस की स्थापना की । हम बात कर रहे हैं रेडबस के सह - संस्थापक फणिंद्र समा की । उन्होंने कई लोगां की समस्या को समझा और उसका हल निकालने के लिए स्टार्टअप की शुरूआत कर दी जो लोगों के बीच मशहूर हो चुका हैं ।
इलेक्ट्रानिक इंजीनियर हैं फणिंद्र
रेडबस के सह - संस्थापक फणिंद्र समा ने बिटसए पिलानी से इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री ली । पढाई के बाद उन्होंने बंगलुरू की कंपनी टेक्सास इंस्ट्रमेंटस में बतौर सीनियर डिजाइन इंजीनियरिंग काम भी किया । इसी दौरान उनके साथ एक घटना घटी जिसने उन्हें रेड बस शुरू करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने नौकरी छोडकर खुद का बिजनेस शुरू कर दिया ।
समस्या के हल के लिए बनाया स्टार्टअप
फणिंद्र को जब घर जाने के लिए बस का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने जाना कि ट्रेवल एजेंटस के पास सभी संभावित बस ऑपरेटर्स की जानकारी नही होती । इससे कस्टमर्स को सभी विकल्प नहीं मिल पाते और वह सीमित विकल्पों में ही फैसला करते हैं । साथ ही अधिकतर एजेंटस वापसी की बस टिकट नहीं बेचते थे । फणिंद्र ने इन दो समस्याओ को सुलझाने का फैसला किया और इन्हीं के इर्द - गिर्द अपना बिजनेस मॉडल बनाया ।
कस्टमर्स को बेहतरीन सर्विस दें
फणिंद्र समा का मानना है कि एक एंटरप्रेन्योर को सिर्फ अपने स्टार्टअप पर ही फोकस नहीं करना चाहिए । उसे अपने कस्टमर्स की और देखना चाहिए और जानना चाहिए कि वह उन्हें बेहतर तरीके से कैसे सर्विस दें सकता हैं । साथ ही उनका मानना हैं कि को - फाउंडर्स को स्मार्टए मेहनती और मैच्योर होना चाहिएए तभी कोई स्टार्टअप सफलता हासिल कर सकता हैं ।