एलेन कुलमैन
बिजनेस एग्जीक्यूटिव

22 जनवरी 1956 को विलमिंग्टन में जन्मी एलेन कुलमैन मशहूर बिजनेस एग्जीक्यूटिव है। वह डयूपॉन्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं। वह जनरल मोटर्स की डायरेक्टर भी रह चुकी है। फोर्ब्स मैग्जीन उन्हें वर्ष 2014 में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 31वें नंबर पर रख चुकी है। वह कहती है कि आप जिन चीजों पर कंट्रोल कर सकते है, उन्हीं पर फोकस करना चाहिए। इसी से जीवन में सफलता मिलती है।

टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से की इंजीनियरिंग

कुलमैन ने विलमिंग्टन में टावर हिल स्कूल अटैंड किया। इसके बाद उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से मैकनिकल इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। वर्ष 1978 को उन्होंने स्नातक की डिग्री ली। वर्ष 1983 में उन्होंने नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं।

बेहतरीन काम से मिली तरक्की

कुलमैन ने कॅरियर की शुरुआत जनरल मोटर्स से की। वर्ष 1988 में उन्होंने डयूपॉन्ट कंपनी के मेडिकल इमेजिंग बिजनेस में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में ज्वॉइन किया। लगातार बेहतरीन काम की बदौलत कंपनी ने उन्हें एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट बना दिया। उन्होंने अमरीका के बाहर के बाजारों में कंपनी को काफी ग्रोथ दिलाई।

कम्यूनिकेशन से मिलती है ग्रोथ

कुलमैन वर्ष 2008 में डयूपॉन्ट की डायरेक्टर और प्रेसीडेंट बनी। वर्ष 2009 में उन्हें कंपनी का सीईओ बनाया गया। कंपनी का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला हैं। वर्ष 2006 में वह टफ्ट्स यूनिवर्सिटी की बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के लिए चुनी गई। वह कहती हैं कि ग्रोथ के बेहतर कम्यूनिकेशन जरूरी है। सफलता के लिए हमेशा अपना मिशन याद रखना पड़ता है।