एडुआर्दो सवेरिन - फेसबुक के सह - संस्थापक
19 मार्च 1982 को ब्राजील में जन्मे एडुआर्दो सवेरिन इंटरनेट एंटरप्रेन्योरए इकोनॉमिस्ट और एंजेल इन्वेस्टर हैं । वह फेसबुक के सह - संस्थापकों में से एक है । उनके पास फेसबुक के 53 मिलियन शेयर हैं । उनके पास 7.2 बिलियन डॉलर की संपति है । वह क्यूविकी और जूमिओ जैसे स्टार्टअप्स में निवेश कर चुके हैं । 2009 से वह सिंगापुर में काम कर रहे हैं । एडुआर्दो पिताजी रोबर्टो क्लोदिंगए शिपिंग और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रो में उघोगपति रहे । उनकी मां पाउला साइकोलॉजिस्ट थीं ।
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में मिले जुकरबर्ग
सवेरिन ने शुरूआती पढाई मियामी से की । बाद में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी गए और इकोनॉमिक्स में बैचलर्स किया । यहां वह फिनिक्स एसके क्लब के सदस्य और हॉर्वर्ड इन्वेस्टमेंट असोसिऐशन के प्रेसीडेंट थे । इसी दौरान उन्होंने तेल उघोग में निवेश करके 3 लाख डॉलर कमाए । हॉर्वर्ड में जुकरबर्ग से मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई ।
चीफ फाइनेशियल ऑफिसर बन गए
सवेरिन और जुकरबर्ग ने महसूस किया कि हार्वर्ड स्टूडेंदस के लिए डेडिकेटेड सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की कमी है । दोनो ने मिलकर वर्ष 2004 में फेसबुक वेबसाइट लॉन्च की । सवेरिन तब फेसबुक में चीफ फाइनेशियल ऑफिसर और बिजनेस मैनेजर के तौर पर काम किया ।
कोशिश करने से मिलेगी सफलता
वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म ष् द सोषल नेटवर्क ष् में सवेरिन और जुकरबर्ग के रिश्ते को चित्रित किया गया है । सवेरिन इंटरनेट के क्षेत्र में बिजनेस करने वाले प्रोत्साहित करते है । उनका मानना है कि अगर आप जीवन में अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश करते हैए तो जरूर सफल होते हैं । वह कहते है कि उन्होंने फेसबुक बनाने के लिए काफी मेहनत की ।