एड्यू मासोन 
ग्रुपऑन के संस्थापक

वर्ष 1980 में पेन्सिलवेनिया, माउंट लेबनान में जन्मे एंड्यू मासोन ग्रुपऑन के संस्थापक और पूर्व सीईओ है। शिकागो स्थित यह वेबसाइट लोकल बिजनेसेज पर यूजर डिस्काउंट्स ऑफर करता है। वर्ष 1999 में उन्होंने माउंट लेबनान हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2003 में उन्होंने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने शिकागो के मशहूर एंटरप्रेन्योर एरिक लेफकोफस्काई के लिए वेब डिजाइनिंग का काम भी किया।

रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इंटर्नशिप की

15 वर्ष की उम्र में एंड्यू ने बेगल एक्सप्रेस नामक डिलीवरी सर्विस शुरू की। बाद में जब उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के हेरिस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रवेश के लिए स्कॉलरशिप मिली तो उन्होंने वेब डिजाइनिंग का काम बंद कर दिया। उन्होंने अपना मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम बीच में छोड़ दिया और मशहूर शिकागों रिकॉर्डिंग स्टूडियो इलेक्ट्रिकल ऑडियो में इंटर्नशिपक रने लगे।

सीड मनी के रूप में मिली मदद

एंड्यू रिकॉर्डिंग इंजीनियर स्टीव एल्बिनी को अपना आदर्श मानते हैं। एंड्यू को अपना एंटरप्रेन्योरल सफर ’द प्वाइंट’ शुरू करने के लिए लेफकोफस्काई ने सीड मनी के तौर पर 1 मिलियन डॉलर दिए। नवंबर 2008 में ग्रुपऑन का सालाना रेवन्यू 800 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

आप कर सकते हैं सपनों को पूरा

वर्ष 2012 में एंड्यू ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मोबाइल पेमेंट के बिजनेस में प्रवेश किया और ग्रुपऑन पेमेंट्स शुरू किया। वह वर्ष 2015 में आईफोन एप डेट्यूर भी लॉन्च कर चुके हैं। एंड्यू ने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव के बाद सफलता प्राप्त की। उनका मानना है कि अगर आप अपने लिए कोई सपना देखते है तो उसे पूरा करने की ताकत आपके अंदर मौजूद होती है।