दिएटर जेट्सवे 
मर्सिडीज बेंज के प्रमुख 

5 मई 1953 को तुर्की के इस्तांबुल में जन्में दिएटर जेट्सवे एक जर्मन बिजनेसमैन है। वह डेमलर एजी के चेयरमैन और मर्सिडीज बेंज के प्रमुख है। मर्सिडीज बेंज लग्जरी ऑटोमोबाइल्स , बस, कोच और ट्रक्स बनाती है। 1976 में दिएटर ने डेमलर बेंज ज्वॉइन की। शुरू में उन्हेनें रिसर्च डिपार्टमेंट में काम किया। 1981 में वह व्हीकल्स बिजनेस यूनिट में असिस्टेंट डवलपमेंट मैनेजर बने। धीरे धीरे उन्होनें कंपनी के हर काम में महारत हासिल कर ली और 2006 में वह कंपनी के चेयरमैन बन गए। 
 
इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की है 

दिएटर के पिताजी हर्बर्ट जेट्सवे सिविल इंजीनियर थे। वह एक बांध का निर्माण करने के लिए तुर्की गए थे। वही दिएटर का जन्म हुआ। 1956 में उनका परिवार तुर्की से जर्मनी लौट आया। दिएटर ने यूनिवर्सिटी ऑफ कॉर्लजुए से इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। उन्होनें पाडेरबोर्न यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट पूरी की। 
कई  भाषाओं में महारत हासिल है 

दिएटर ने मर्सिडीज बेंज कंपनी में काफी बदलाव किए और प्रोडक्ट क्वालिटी में सुधार करके ग्राहकों का दिल जीता।  टाइम मैग्जीन उन्हें 2006 में दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों का सूची में शामिल कर चुकी है। तकनीक के अलावा उन्हें भाषाओं से लगाव है। वह फ्रेंच ,लैटिन ,इंग्लिश ,स्पैनिश ,जर्मन, लिंगो और पुर्तगाली भाषा में प्रवीण है। 
हाई टेक ड्राइविंग सॉल्यूशंस पर जोर 

दिएटर ने व्हीक्ल्स में ष्फारवर्ड थिंकिंग सिस्टमष् को विकसित करने के लिए काम किया। इस सिस्टम में वर्चुअल इंटरफेस पर ड्राइवर कार से कम्यूनिकेट करता है। दिएटर ड्राइविंग में हाई टेक सोल्यूऐशन्स पर फोकस कर रहे है। अपने कॅरियर के दौरान उन्होनें कई उतार चढाव देखें , पर हमेशा मजबूत से डटे रहे क्योंकि वह हमेशा आगे बढने की सोच रखते है।