डेमंड जॉन 
फुबू के सीईओ

23 फरवरी 1969 को न्यूयॉर्क क ब्रकुलीन में जन्में डेमंड जॉन अमरीकन एंटरप्रेन्योर ,इन्वेस्टर ,लेखक ,मोटिवेशनल स्पीकर टेलीविजन पर्सनेलिटी और फुबू के सीईओ है। फुबू एक क्लोदिंग और हिपहॉप अपैरल कंपनी है। जॉन कई ब्रांडस को मशहूर बनाने के लिए काम करते है। वह मार्केटिंग और एंटरप्रेन्योशिप के बारे में पब्लिक स्पीच देते रहते है। हाई स्कूल के दौरान ही उन्होंने एक ऐसा प्रोगांम ज्वॉइन कर लिया था, जो उन्हें फुल टाइम जॉब करने की इजाजत देता था। यही से उन्होंने बिजनेस करना सीखा। 

बिजनेस आइडियाज में लगाते है पैसा 

जॉन ने हाई स्कूल की पढाई के बाद कम्यूटर वैन सर्विस शुरू की और काफी पैसा कमाया। वह रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक में निवेशक क तौर पर हिस्सा ले चुके है। यहां वह अनजान लोगों के बिजनेस आइडिया सुनते है और आइडिया पसंद आने पर उनमें पैसा लगाते है। अब तक वह ऐसे आइडिया में 7,776,000 डॉलर निवेश कर चुके है। 

डिस्लेक्सिया से पीडित है.....

जॉन दो किताबें ष्डिस्प्ले ऑफ पावरष् और ष्द ब्रांड विदइनष् लिख चुके है। ष्डिस्पले ऑफ पावरष् ऑटोबायोग्राफी है जो जॉन के जीवन के बारे में बताती है। जॉन डिस्लेक्सिया से पीडित है यानी उन्हें पढने में कठिनाई होती है। अपनी कमजोरियों पर विजय पा चुके जॉन कई लोगौं को सफलता के लिए प्रेरित करते है। 
 
लोगों में निवेश करना पसंद है

जॉन कहते है कि मैं सबसे ज्यादा लोगों में निवेश करना पंसद करता हूं। हो सकता है कि कोई व्यक्ति किसी खास बिजनेस में सफल न हो पाए , पर यदि उसके अंदर दम है तो वह आगे जाकर बढिया बिजनेस कर सकता है। वह कहते है कि एंटरप्रेन्योर कभी भी जीवन में सीखना बंद नहीं करता। उसे जिस चीज में खुशी मिलती है,वह उसी काम को करता है।