दीपा मलिक
पैरालंपिक की रजत पदक विजेता
पैरालंपिक की रजत पदक विजेता
हाल ही में रियो डी जिनेरियो में आयोजित पैरालंपिक गेम्स की गोला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक देश की ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होनें पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मैडल जीता है। अपनी इस शानदार जीत के लिए उन्होनें गोले को 4.61 मीटर की दूरी पर फेंका था। जीवन में मुश्किलों से हार मानकर बैठ जाने वाले लोगों के लिए दीपा एक जीती जागती मिसाल हैं, जिन्होनें टयॅमर की मार झेलकर लकवे से ग्रसित होने के बावजूद खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और एक रिकॉर्ड कायम किया।
बीमारी के बाद जुटाया हौसला
सैन्य अधिकारी की पत्नी दीपा दो बच्चों की मां भी है। वर्ष 1999 में उनकी रीढ की हड्डी में टयूमर हो गया था। जिस स्थिति में आम तौर पर लोग जीवन को लेकर निराशा से घिर जाते हैं, उस समय दीपा पैरालंपिक खेलों में उतरने का फैसला कर रही थी। उन्होनें इस फैसले को निभाया भी।
कई खेलों में है महारत
36 साल की उम्र में गेम्स में अपना कॅरियर शुरू करने वाली दीपा को शॉटपुट ,जेवेलिन थ्रो , डिस्क थ्रो, स्विमिंग, मोटर स्पोर्ट्स में भी दक्षता हासिल है। उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह स्विमिंग में मैडल जीत चुकी है। इसके अलावा कई रिकॉर्ड उनके नाम है।
पक्के इरादा और सही मंशा
जीत हासिल करने के बाद कहती है कि उनकी ख्वाहिश ओलंपिक जीतने की थी क्योंकि यह एक खिलाडी के लिए उसके सिर के ताज की तरह होता है। उन्होनें कहा कि लोग अक्सर बडी उम्र और उनकी डिसेबिलिटी की बात करते थे लेकिन वे इन बातों से डगमगाई नहीं। उनका मानना है कि उनके पक्के और नेक इरादों की वजह से ही उन्हें ईश्वर का साथ और जीत मिली।