डेविड ग्रोसमैन
मैन बुकर पुरस्कार 2017 के विजेता

इजराइल के जेरूसलम में 25 जनवरी 1954 को जन्मे डेविड ग्रोसमैन लेखक हैं। उन्होंने अपने नवीनतम उपन्यास ‘अ हॉर्स वॉक्स इनटू अ बार‘ के लिए लंदन में 2017 का प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की 50 हजार पाउंड की राशि का विभाजन बराबर रूप से डेविड ग्रोसमैन और उपन्यास के अनुवादक जेसिका कोहेन में किया जाएगा। ग्रोसमैन को फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के कब्जे के विरोध और शांति प्रक्रिया के लिए उनके समर्थन के लिए जाना जाता है। 

पत्रकार रह चुके हैं डेविड ग्रोसमैन

डेविड ग्रोसमैन ने हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम से फिलोसफी और थिएटर की पढाई की। इसके बाद उन्होंने अपना कॅरियर एक पत्रकार के तौर पर शुरू किया। उन्होंने रेडियो में काम किया, जहां वह कभी बाल कलाकार थे। हालांकि जब उन्होंने इस नौकरी के दौरान एक न्यूज को दबाने से मना कर दिया, तब उन्हें रेडियो से निकाल दिया गया। ग्रोसमैन एक मुखर लेफ्ट-विंग पीस एक्टिविस्ट भी है।

जीत चुके हैं कई प्रतिष्ठित पुरस्कार

ग्रोसमैन 1970 से साहित्य रचना कर रहे हैं। उनके कार्यो में द जिगजैग किड, सी अंडर : लव और द बुक ऑफ इंटीमेट ग्रामर का 40 से जयादा भाषाओ में अनुवाद किया जा चुका है। बेटे उरी की हत्या के बाद उन्होंने किताब टू द एंड ऑफ द लैंड में इजरायली - फिलिस्तीनी संघर्ष के बारे में लिखा। उनको पीस प्राइज ऑफ द जर्मन बुक ट्रेड सहित कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके है।

स्टैंडअप कॉमेडियन पर है विजेता किताब

डेविड ने अपने उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार जीता है, वह एक स्टैंडअप कॉमेडियन के इर्द-गिर्द घूमता हैं। वह अपने स्थानीय क्लब में अंतिम शो में जीवन के एक दर्दनाक क्षण से रूबरू कराता है। पुरस्कार पैनल के अध्यक्ष निक बारली ने कहा कि किताब भावुकता के किसी संकेत के बिना दुख के प्रभाव को उजागर करती है। हम इसके वाक्य से प्रभावित है।