डेविड कार्प
टम्बलर के संस्थापक
टम्बलर के संस्थापक
6 जुलाई 1986 को न्यूयॉर्क सिटी में जन्मे डेविड कार्प एक अमरीकन वेब डवलपर और एंटरप्रेन्योर हैं। वह शॉर्ट फॉर्म ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म टम्बलर के संस्थापक और सीईओ है। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। वहीं टम्बलर की वैल्यू 800 मिलियन डॉलर है। डेविड ने अपने कॅरियर की शुरुआत एनीमेशन कंपनी फ्रेडेरेटर स्टूडियो में फ्रेड सीबर्ट के साथ इंटर्न के रूप में की। यहां उन्होंने अपना पहला इंटरनेट वीडियो नेटवर्क तैयार किया।
खुद की सॉफ्टवेयर कंसल्टिंग कंपनी
डेविड ने 2006 तक ऑनलाइन पैरेटिंग फोरम अर्बनबेबी के लिए भी काम किया। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की सॉफ्टवेयर कंसल्टिंग कंपनी डेविडविले शुरू की। बाद में फरवरी 2007 में उन्होंने मार्को अर्मेंट के साथ मिलकर टम्बलर शुरू की। टम्बलर ने ब्लॉगिंग को नए आयाम दिए। अप्रेल 2017 तक टम्बलर 341.8 मिलियन ब्लॉग्स को होस्ट करता है।
बचपन से सीखने की ललक थी....
डेविड को बिजनेस वीक बेस्ट यंग टेक एंटरप्रेन्योर घोषित कर चुकी है। 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने एचटीएमएल सीखना शुरू किया। डन्होंने जल्द ही बिजनेस के लिए वेबसाइट्स डिजाइन करना शुरू कर दीं। उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी, पर उनके अंदर नई चीजें सीखने की काफी ललक थी। इसलिए वे इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के फील्ड में तेजी से सफल हुए।
सीखने की ललक ने बनाया सफल
वर्ष 2013 में याहू और टम्बलर ने एक समझौता किया और याहू ने टम्बलर को 1.1 बिलियन डॉलर में अधिगृहीत कर लिया। डेविड कहते हैं कि जीवन में कुछ नया करने और सीखने की चाह में वह सफल हुए हैं। वह कहते हैं कि यदि आप किसी काम से प्यार करते हैं और उसे पूरे दिन बिना थके कर सकते हैं तो आप उस काम को अपना प्रोफेशन बना सकते हैं।