क्रिस डीवॉल्फ - माईस्पेस के सह - संस्थापक
वर्ष 1966 में जन्मे अमरीकी एंटरप्रन्योर क्रिस डीवॉल्फ को म्यूजिकल लेबल इंडस्ट्री में नयापन लाने के लिए जाना जाता हैं। वह "माई स्पेस" के सह - संस्थापकों में से एक हैं । वह कंपनी के सीईओ भी रहे । इनके कार्याकाल के दौरान यह सबसे बडा सोशल नेटवर्क था । "माई स्पेस" के म्यूजिक सेक्शन के जरिए कलाकारों को अपना म्यूजिक मुफ्त में पोस्ट करने का अवसर मिलता थाए जिससे कई गुमनाम लोगों को संगीत के क्षेत्र में नई पहचान मिल गई । अभी क्रिस सोशल गेमिंग नेटवर्क के सीईओ हैं ।
प्रोजेक्ट से मिला कंपनी का आइडिया
लिंकन हाईस्कूल से स्कूली पढाई करने के बाद क्रिस ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से ग्रेजुएशन किया । वह बीटा थीटा पाई समुदाय के सदस्य भी रहे । यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया से उन्होंने एमबीए किया । क्रिस को माई स्पेस बनाने का विचार कॉलेज के फाइनल ईयर में एक कोर्स के दौरान आया था । उन्होंने इससे जुडा एक प्रोजेक्ट भी बनाया था ।
फेसबुक से बडा नाम था माईस्पेस
जिस समय वर्ष 2005 में माईस्पेस को न्यूज कॉर्पोरेशन में बेचा गया, उस समय यह प्रतिद्धंद्धी फेसबुक से काफी बडा नाम था । मार्च 2009 तक क्रिस इसके सीईओ बने रहे । बाद में उन्होंने सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म मांइडजोल्ट खरीदकर दो अतिरिकत कंपनियां अध्रिगृहीत कीं और आखिर में सोशल गेमिंग नेटवर्क बनाया ।
जीत चुके हैं कई पुरस्कार
न्यूयॉर्क टाइम्स, यूएस, टुडे, बिजनेस वीक आदि में प्रमुखता से छपते रहे क्रिस को वर्ष 2015 में प्रतिष्ठित ईएंडवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अॅवार्ड से नवाजा गया । वर्ष 2006 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोंगो की टाइम मैगजीन की सूची में उनका नाम शामिल था । वर्ष 2006 में इन्हें स्कूल द्धारा "एल्युमिनाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर" सम्मान से सम्मानित किया गया था ।