ब्रायन कर्जानिक 
इंटेल के सीईओ 

9 मई 1960 को कैलीफोर्निया के सांता क्लारा काउंटी में जन्मे ब्रायन कर्जानिक इंटेल के मुख्य अधिकारी है। यह कंपनी सेमीकंडक्टर चिप ,मदरबोर्ड चिपसेट ,आईसी, फ्लैश मेमोरी आदि बनाती है। ब्रायन को 2 मई 2013 को इंटेल को सीईओ चुना गया। सीईओ बनने से पहले वह इंटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थे। उन्होनें अपने कॅरियर की शुरूआत 1982 में इंटेल की फैक्ट्री में जूनियर इंजीनियर के तौर पर की। अपनी मेहनत के बल पर वह कंपनी के शीर्ष पद तक पहुंचे। 
प्रबंधकीय गुणों से किया प्रभावित 

ब्रायन ने सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी से कैमेस्ट्री में बैचलर्स डिग्री ली। उनके पास सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग का पेटेंट भी है। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड होने पर भी उन्होनें कंपनी को अपने प्रबंधकीय गुणों से प्रभावित किया। उनकी अपने काम पर इतनी पकड थी कि पूर्ववर्ती सीईओ पॉल ऑटेलीनी के इस्तीफे के बाद सबकी जुबान पर उनका ही नाम था। 
मोबाइल डिवाइस पर ज्यादा फोकस 

ब्रायन के सामने बडी चुनौती इस बात की है कि अब पूरी दुनिया में डेस्कटॉप के बजाय मोबाइल डिवाइसेज का चलन बढ गया है। इससे कंपनी अपनी ग्रोथ कायम रखने के लिए मोबाइल डिवाइसेज पर ज्यादा फोकस कर रही है। ब्रायन इसके लिए अपनी टीम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं।
 
इनोवेटिव आइडिया का होता है स्वागत 

ब्रायन कहते है कि जीवन में सफलता पाने के लिए इंसान को अपने काम प्रयास करना चाहिए। इंटेल में अपने अनुभवों के बारे में वह कहते है कि यहां पर हर समय इनोवेटिव आइडियाज का स्वागत किया जाता है। अगर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है जो दुनिया को बदल सकता है, तो उस पर काम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।