बॉब पार्सन्स
गो डैडी के संस्थापक 

27 नवंबर 1950 को मेरीलैंड में जन्मे रॉबर्ट पार्सन्स को आज बॉब पार्सन्स के नाम से जाना जाता है। वह गो डैडी के संस्थापक एंव एग्जीक्यूटिव चेयरमैन है। आज करीब 2.8 बिलियन डॉलर्स की संपत्ति के मालिक बॉब का जन्म मिडल क्लास परिवार में हुआ था और उन्होने बचपन में आर्थिक संकट देखा था। एक वक्त ऐसा था जब बॉब ने पैसा कमाने के लिए अखबार बेचे, फैक्ट्री, कंस्ट्रक्शन कंपनियां और गैस स्टेशनो पर काम भी किया लेकिन आज वह बहुत सी कंपनियों के मालिक है।

यूएस मरीन कॉर्प्स के साथ जुडे थे

हाई स्कूल से ग्रेजुएट होने के बाद बॉब पार्सन्स ने वियतनाम वॉर के दौरान यूएस मरीन कॉपर्स को जॉइन किया। यहां उन्हे 26वें मरीन रेजिमेंट से जोडा गया। वियतनाम वॉर के दौरान वर्ष 1969 में बॉब डेल्टा कंपनी के लिए राइफलमैन थे। यूएस मरीन में उन्होंनें कॉम्बैट एक्शन रिबन, वियतनामीज क्रॉस ऑफ गैलेंट्री और पर्पल हार्ट मेडल भी जीता। इसके बाद वर्ष 1975 में बॉब ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

पेशे से पब्लिक अकाउंटेंट है बॉब

बॉब पार्सन्स एक सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट है। उन्होंने कई कंपनियों में अकाउंटिंग और मैनेजमेंट पोजिशंस पर काम भी किया है। इस दौरान ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बॉब की रूची बढी ओर उन्होंने अपनी इस रूची को बिजनेस के रूप में बदल दिया। वर्ष 1984 में उन्होंने पार्सन्स टेक्नोलॉजी नाम से एक टैक्स सॉफ्टवेयर कंपनी बनाई। उन्होने वर्ष 1994 में अपनी इस पहली कंपनी को 64 मिलियन डॉलर में बेचा।

समाज को वापस देने में है यकीन

वर्ष 1997 में बॉब ने गो डेडी की नींव रखी। आज उनके पास कई मोटरसाइकिल डीलरशिप्स, कस्टम बाइक शॉप, गोल्फ क्लब कंपनी, एंड एजेंसी और कई रियल एस्टेट होल्डिंग्स हैं। हालांकि वह मानते है कि जो उन्होने कमाया है, वह समाज को वापिस भी करना है। बॉब पार्सन्स और उनकी पत्नी रिनी करीब 90 मिलियन डॉलर्स चैरिटिज को दे चुके हैं।