बॉब पार्सन्स
गो डैडी के फाउंडर
गो डैडी के फाउंडर
12 नवंबर 1950 को मैरीलैंड के बाल्टीमोर में जन्में बॉब पार्सन्स अमरीकन एंटरप्रेन्योर है। 1997 में उन्होंने गो डैडी ग्रुप ऑफ कंपनीज की स्थापना की। गो डैडी इंटरनेट डोमेन रजिस्ट्रार और वेब होस्टिंग कंपनी है। 2012 में बॉब ने अपनी पत्नी रेनी के साथ मिलकर ’बॉब एंड रेनी पार्सन्स फाउंडेशन’ की स्थापना की। 2013 में उन्होंने बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की पहल ’द गिविंग प्लेज’ को ज्वॉइन किया। इसे सिग्नेचर करने पर व्यक्ति को आधी या इससे ज्यादा संपत्ति दान करनी पड़ती है।
शुरूआती जीवन में था सिर्फ संघर्ष
बॉब ने 1975 में यूनिवर्सिटी ऑफ बाल्टीमोर से अकाउंटिंग में डिग्री प्राप्त की। उन्होंने खुद ही प्रोग्रामिंग सीखी है। बाद में वह सॉफ्टवेयर्स के फील्ड में रुचि लेने लगे। वह कहते हैं कि मैंने अपने शुरुआती जीवन में सिर्फ संघर्ष देखा। मैंने अपनी जरूरतों के लिए खुद पैसे कमाए। मैं अखबार बेचता था, फैक्ट्री और गैस स्टेशन पर काम करता था। संघर्ष से ही मुझे सफलता मिली।
राइफलमैन भी रह चुके हैं
बॉब यूएस मैरीन कॉर्प्स में भी रह चुके हैं। वर्ष 1969 में वह राइफलमैन भी रहे हैं। डयुटी के दौरान एक बार वह घायल हुए और दो महीने सैनिक अस्पताल में बिताने पड़े। 1984 में उन्होंने पार्सन्स टेक्नोलॉजी की स्थापना की और मनी काउंट्स नामक होम अकाउंटिंग प्रोग्राम बेचना शुरू किया। सफलता मिलने पर उन्होंने बिजनेस तेजी से बढ़ाया।
सफलता मिलने पर कोशिश करें
बॉब गो डेडी का 70 फीसदी हिस्सा बेच चुके हैं। वह यम वर्ल्डवाइड इंक के फाउंडर भी हैं। यह कंपनी गोल्फ, रियल एस्टेट, मार्केटिंग और इनोवेशन के फील्ड में काम करती हैं। वह कहते हैं कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास जरूरी है। प्रयास के दौरान अगर विफलता मिले तो घबराने के बजाय तब तक कोशिश करें, जब तक की सफलता न मिल जाए।