बिल मैकडरमोट – सैप एसई के सीईओ
18 अगस्त 1961 को न्यूयॉर्क के पलशिंग में जन्मे बिल मैकडरमोट सैप एसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। सैप एसई जर्मन सॉफ्टवेयर कॉर्पोरिशन है। यह 190 देशों में काम करता है। बिल कम उम्र में ही लॉन्म आइसलैंड में पैवड फूड की दुकान में काम करने लग गए बाद में उन्होने 5500 डॉलर उधार लेकर वह दुकान खरीद ली इसकी कमाई से उन्होने डाउलिंग में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की उन्होने जेरॉक्स में अपना प्रोफेशनल कॅरियर शुरू किया और वहां 17 साल काम किया
सबसे युवा डिविजन प्रेसीडेंट रहे हैं
बिल ने केलॉग स्कूल ऑफ मैंनेजमेंट से एमबीए किया कड़ी मेहनत से वह कुछ ही समय में जेरोक्स के सबसे युवा डिविजन प्रेसीडेंट बन गए उन्होने गार्टनर में प्रेसीडेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दी वह साइबेल के वाइस प्रेसीडेंट भी रह चुके है। उन्होने सैप में 2002 से काम शुरू किया और जल्द ही उन्हे बड़ी जिम्मेदारियां मिलने लगी।
सपनों का होना बहुत जरूरी है
बिल विनर्स ड्रीम ए जर्नी फ्रॉम कॉर्नर स्टोर टू कॉर्नर ऑफिस नाम से आत्मकथा लिख चुके है। वह बताते है कि एक दौर था जब उनके जीवन में कुछ नही था तब उनकी मां ने कहा था कि जीवन में सपनों का होना बहुत जरूरी है। इसी से दुनिया बदलती है। वह कहते है कि सफल होने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अपना मूल्यांकन जरूर करना चाहिए।
दबाव होने पर भी रहते हैं कूल
सैंप दुनिया की सबसे बड़ी बिजनेस सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसका सीईओ होने के नाते बिल पर काम काफी दबाव होता है पर वह हर मीटिंग में कूल नजर आते है। वह कहते है कि बिजनेस में सफल होने के लिए हर ग्राहक की भावना को समझना बहुत जरूरी है। अगर आप बिजनेस में वर्क इथिक्स और हार्ड वर्क को महत्व देते हैं तो कोई भी आपको सफल होने से नही रोक सकता।