बेजवाडा विल्सन 
रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता 

देश के विभिन्न इलाकों में सिर पर मैला ढोने की प्रक्रिया के खिलाफ मुहिम चलाकर मानव जीवन की गरिमा को कायम रखने का संघर्ष करने वाले बेजवाडा विल्सन को हाल ही में प्रतिष्ठित रैमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। कुछ लोगों के मल को हाथों से उठाकर सिर पर लादकर ले जाने की इस कंलकित प्रथा के ख्लिफ विल्सन लंबे समय से आवाज उठाते रहे है। उनके नेतृत्व में चलने वाला ष् सफाई कर्मचारी आंदोलनष् स्वतंत्र भारत में जातिवाद के खिलाफ एक बडा आंदोलन है। 
बचपन में देखा है भेदभाव 

कर्नाटक में जन्मेंं विल्सन के माता पिता की जाति  "थोटी" थी, जिसे भारत में भारी भेदभाव का सामना करना पडा है। उनके पिता मैला उठाने का काम करते थे और उनके बडे भाई को भी यही काम करना पडा। स्कूल में दूसरे बच्चों द्वारा जाति संबोधन से चिढाए जाने पर और भारी भेदभाव को देखकर उनमें इन कुप्रथाओं के खिलाफ खडे होने की हिम्मत आई। 
 
राजनीति विज्ञान की पढाई की है 

हैदराबाद की बीआर अंबडेकर ओपन यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस की पढाई करने वाले विल्सन को अपनी मुहिम के शुरूआती वर्षो में अपने लोगों की और ही विरोध का सामना करना पडा था। क्यांकि उन्हें लगता था कि वर्षो से चली आ रही कुप्रथाओं को बदलना आसान नहीं है। लेकिन विल्सन अपने निश्चय को लेकर डटे रहे और आज उनके साथ हजारां लोग है। 
 
चलाई मुहिम बनाई पहचान 

मैला ढोने वालों के जीवन की गरिमा के लिए लडाई लडते हुए विल्सन ने स्वयंसेवियों और दलित  'कार्यकर्ताओं के मदद से  'सफाई कर्मचारी आंदोलन' खडा कर दिया। इस आंदोलन ने लगभग छह लाख लोगों को इस काम से आजाद करवाया। उनके तीन दशक से भी ज्यादा समय के संघर्ष को सम्मान देते हुए ही उन्हें रैमन मैग्सेसे पुरस्कार किए जाने का फैसला हुआ।