अपूर्व मेहता
इंस्टाकार्ट के संस्थापक
इंस्टाकार्ट के संस्थापक
जब उन्होंने शुरूआत की थी, तब उनके पास वाकई कुछ भी नहीं था। उन्होंने बहुत से अलग-अलग आइडियाज पर काम किया लेकिन उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और इंटरनेट बेस्ड ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस इंस्टाकार्ट की शुरुआत की। सेन फ्रांसिस्को की इस कंपनी के पास आज 1000 से ज्यादा शापर्स और 200 से ज्यादा एम्प्लाइज हैं। हम बात कर रहें है इंस्टाकार्ट के संस्थापक अपूर्व मेहता की। वर्ष 2015 में इंस्टाकार्ट की वेल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।
अमेजन डॉट कॉम में कर चुके हैं काम
अपूर्व मेहता ने वर्ष 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू कनाडा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई कंपनियों में नौकरी की। मेहता ने ब्लैकबेरी में बतौर डिजाइन इंजीनियर, क्वालकॉम में भी बतौर डिजाइन इंजीनियर और अमेजन में बतौर फुलफिलमेंट ऑप्टमाइजेशन एसडीई काम किया। अमेजन में उन्होंने 2 साल काम किया।
स्टार्टअप के लिए छोड़ दी नौकरी
अमेजन डॉट कॉम में अपूर्व का काम यह सुनिश्चित करना था कि पैकेजेज उनके कस्टमस्र तक जल्दी से जल्दी पहुंचें। हालांकि, उन्हें काम करते हुए अहसास हुआ कि अगर उन्हें कुछ बनना है, तो उन्हें खुद ही कुछ करना होगा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में अमेजन की नौकरी छोड़ दी और स्टार्टअप के लिए अपने आइडियाज को रूप देने में लग गए।
विफलता मिलने पर नहीं मानी हार
नौकरी छोड़ने के बाद अपूर्व मेहता ने बहुत से आइडियाज पर काम किया लेकिन हर जगह उन्हें विफलता का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2012 में इंस्टाकार्ट की स्थापना की। उनके इस स्टार्टअप ने उन्हें सफलता का स्वाद चखाया। मार्च 2017 में इंस्टाकार्ट ने नए फंडिंग का फंड जुटाया है।