अनंत गुप्ता 
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीईओ 

8 जनवरी ,1965 को दिल्ली में पैदा हुए अनंत गुप्ता भारतीय आईटी सर्विसेज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के प्रेसीडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी है। उन्होनें एचसीएल के साथ 1993 में काम शुरू किया। उन्होनें कंपनी में कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक काम किया। कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज डिविजन को बेहतर तरीके से संभालकर उन्होनें वैश्विक बाजार में धूम मचा दी। वह नैसकॉम के रिम फोरम क फाउंडिंग मेंबर है। वह एचसीएल फाउंडेशन के ट्रस्टी भी है। 
अलग अलग जगह हुई स्कूलिंग 

अनंत की स्कूलिंग देश के अलग अलग हिस्सों में हुई। उन्होनें चेन्नई ,कोलकाता और दिल्ली के स्कूल्स में पढाई की। 1985 में उन्होनें यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे से इलेक्ट्रोनिक्स के साथ बीएससी;ऑनर्सद्ध फिजिक्स की। 1987 में उन्होनें यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ लीवरपूल से माइक्रो इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन में एमएससी की। 
सीखने की ललक है जरूरी 

अनंत ने कॅरियर की शुरूआत इंडिया टेलीकॉम्प लिमिटेड में बतौर सीनियर डिजाइन इंजीनियर की। सीखने की ललक के कारण वह कंपनियों के शीर्ष पदों तक पहुचें। आज भी वह नई चीजें सीखने में खुशी महसूस करते है। वह कंपनी में महिला एम्पलॉइज को सशक्त करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। 
 
चुनौतियों का करते है स्वागत 

अनंत बिजनेस में आन वाले बदलावों को अवसर के तौर पर देखते है और चुनौतियों का स्वागत करते है। वह अपने पिताजी को प्रेरणा स्त्रोत मानते है। वह कहते हैं कि जीवन में चुनौतियां का डटकर सामना करने का हुनर मैनें पिताजी से ही सीखा है। बिजनेस में सफलता के लिए वह कहते है कि हर बिजनेसमैन को ग्राहक की बात को ध्यान से सुनना चाहिए।