अंबरीश मित्रा
ब्लिपर के सह-संस्थापक
ब्लिपर के सह-संस्थापक
वह 15 साल की उम्र में घर से भाग गए थे खाने और रहने के लिए वह घर-घर जाकर अखबार और मैगनीज बेचते थे। इसके साथ ही उन्होंने अपना गुजारा चलाने के लिए चाय की दुकान में भी काम किया था और आज वह 10 हजार करोड़ रुपए की कंपनी के मालिक है। हम बात कर रहे हैं विजुअल डिस्कवरी एप ब्ल्पिर के सीईओ और को-फाउंडर अंबरीश मित्रा की। हाल ही में अंबरीश को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से यंग ग्लोबल लीडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
किताबों के बजाय कंप्यूटर में थी रुचि
अंबरीश का जन्म 9 मार्च 1979 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई धनबाद में रहकर पूरी की। उनके पिता चाहते थे ि कवह इंजीनियर बनें लेकिन उनका मन सिर्फ कंप्यूटर में ही लगता था। पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर दिल्ली चले गए। एक प्रतियोगिता में महिलाओं को मुफ्त इंटरनेट के उनके आइडिया ने उन्हें 5 लाख रुपए का इनाम जिताया।
विफलता के बाद मिली कामयाबी
इनाम में मिले 5 लाख रुपए से अंबरिश ने वुमन इन्फोलाइन शुरू की। उनके मुताबिक, उस समय वह अच्छे लीडर नहीं थे इसलिए मुनाफा नहीं हुआ लेकिन जितने पैसे जुटाए, उससे वह इंग्लैंड चल गए। वहां भी उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ब्लिपर बनाई जिसके आज 170 देशों में 6.5 करोंड़ यूजर्स हैं।
दिलाना चाहते हैं सबको मुफ्त शिक्षा
यंग ग्लोबल लीडर लिस्ट में नाम आने पर मित्रा ने कहा ि कवह एक बेहतरीन मौका है जिसके जरिए वह यंग ग्लोबल लीडर्स और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के साथ मिलकर ऐसा समाज बनाने का सपना पूरा कर पाएंगे जहां शिक्षा पर सबका समान अधिकार हो और वह सभी के लिए मुफ्त हो। बता दें कि अंबरीश मित्रा वर्ष 2016 में ब्रिटेन के एंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर भी रह चुके हैं।