एमानुअल मैक्रॉन
फ्रांस के नए राष्ट्रपति

39 साल के एमानुअल मैक्रॉन फ्रांस के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रपति होंगे। उनका जन्म 21 दिसंबर 1977 को उत्तरी फ्रांस में ऐम्ये के पिकडी शहर में हुआ था। मैक्रॉन ने पहली बार चुनाव लड़ा और उसे जीतकर वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने जा रहे हैं। खास बात है कि उनके पास किसी परंपरागत पार्टी का समर्थन नहीं था और न ही मतदाताओं का आधार था। इस जीत में उनकी पत्नी ब्रिजिट ने भी अहम भूमिका निभाई। ब्रिजिट में मैक्रॉन की डायरी मेंटेन की और उनके भाषाणों में सुधार भी किया।

इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुके हैं मैक्रॉन

एमानुअल मैक्रॉन के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर थे। मैक्रॉन की प्रारंभिक शिक्षा पिकड़ी के ला प्रॉविडेंस जेसूट स्कूल में हुई। बाद में वह पेरिस आ गए जहां उन्होंने अपनी स्नातक डिग्री प्राप्त की। इसके बाद मैक्रॉन ने सिविल सर्विस और राजनीति की पढ़ाई भी की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत एक ब्यूरोक्रट के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में भी काम किया।

केवल 2 साल का राजनीतिक अनुभव

चुनाव लड़ने से पहले मैक्रॉन का राजनीतिक अनुभव सिर्फ 2 साल का था। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के नेतृत्व वाली सरकार में इकोनॉमी, इंडस्ट्री एंउ डिजिटल अफेयर्स मिनिस्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। एक साल पहले अगस्त में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और En Marche (‘On The Move’)  नाम से आंदोलन शुरू किया।

सकारात्मकता ने दिलाई जीत

चुनाव प्रचार के दौरान एमानुअल मैक्रॉन ने बेरोजगारी की समस्या को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा। वह यूरोपीय संघ के समर्थक हैं और फ्रांस को यूरोपीय संघ जोड़े रखना चाहते हैं। राष्ट्रपति चुनावों में अपनी जीत के बाद मैक्रॉन ने कहा कि फ्रांस के लंबे इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। वह चाहते हैं कि यह एक आशा और विश्वास बनकर उभरे।