एलन मस्क
स्पेस एक्स के संस्थापक

28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे एलन मस्क मशहूर निवेशक, आविष्कार और इंजीनियर है। वह स्पेस एक्स के संस्थापक हैं। वह टेस्ला, सोलर सिटी, ओपनएआई, जिप2 के भी संस्थापक है। उनके पास कुल 13.9 बिलियन डॉलर संपत्ति है। वह दुनिया के 94वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स ने सबसे ताकतवर लोगों की अपनी सूची में उन्हें 21वां स्थान दिया है। वह अपनी कंपनियों के माध्यम से पूरी दुनिया के जीने के तरीके को बदलना चाहते हैं।

बचपन में ही सिख ली प्रोग्रामिंग

एलन बचपन में ही कम्प्यूटिंग में रुचि लेने लगे थे। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीख ली। उन्होंने किंग्सटन में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। बाद में वह यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में शिफ्ट हो गए। यहां उन्होंने फिजिक्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री ली। बाद में उन्होंने व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की।

पढ़ाई छोड़कर बने एंटरप्रेन्योर....

वर्ष 1995 में 24 साल की उम्र में मस्क स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अप्लाइड साइंस और मैटेरियल्स साइंस करने कैलीफोर्निया गए। लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने एंटरप्रेन्योर बनने के लिए यह प्रोग्राम छोड़ दिया। वर्ष 2002 में उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने दुनिया बदल दी है।

असाधारण बनने के मौके हैं मौजूद

मस्क कहते हैं कि अगर आपको अपने जीवन में कोई काम महत्वपूर्ण लगे, तो आपको एक बार वह काम जरूर ट्राई करना चाहिए। वह कहते हैं कि फेल होना एक विकल्प है। अगर चीजें फेल नहीं होती हैं, तो समझ लीजिए कि आप कुछ नया नहीं खोज रहे हैं। उनका मानना है कि हर साधारण व्यक्ति के पास असाधारण बनने के कई मौके मौजूद होते हैं।